भाजपा का प्रचार करने वाले धारावाहिक निर्माताओं को नोटिस, सर्जिकल स्ट्राईक के जिक्र वाले पर्चे भी जब्त

 BJPs illegal pamphlet material seized by EC on complaint of congress
भाजपा का प्रचार करने वाले धारावाहिक निर्माताओं को नोटिस, सर्जिकल स्ट्राईक के जिक्र वाले पर्चे भी जब्त
भाजपा का प्रचार करने वाले धारावाहिक निर्माताओं को नोटिस, सर्जिकल स्ट्राईक के जिक्र वाले पर्चे भी जब्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के खार इलाके में कांग्रेस की निशानदेही पर चुनाव आयोग की टीम ने छापा मारकर भाजपा से जुड़ी प्रचार सामग्री जब्त की है। प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि यहां मिले पर्चों में सेना और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया गया था। खबर लिखे जाने तक बरामद सामग्री का पंचनामा जारी था। महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत को कुछ लोगों से इस अवैध प्रचार सामग्री की जानकारी मिली। इसके बाद चुनाव आयोग को सूचित किया गया। चुनाव आयोग की टीम और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सावंत खुद खार पश्चिम इलाके में स्थित यूनाइटेड फास्फोरस लिमिटेड कंपनी के परिसर में छापा मारा।

करोड़ों की प्रचार सामग्री बरामद

सावंत ने बताया कि वहां करोड़ों रूपए की प्रचार सामग्री मिली जिस पर प्रकाशक का नाम नहीं था, लेकिन उस पर नरेंद्र मोदी और दूसरे भाजपा नेताओं की तस्वीरें, कमल का निशान बना हुआ था। सावंत ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। जिस कंपनी से प्रचार सामग्री बरामद हुई है उसका कहीं रजिस्ट्रेशन नहीं है। चुनाव आयोग को भी इसकी जानकारी नहीं है। मुंबई में सिर्फ एक जगह पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की प्रचार सामग्री बरामद हुई है। पूरे देश में क्या हाल होगा। सावंत ने कहा कि हमने इस ममाले में चुनाव आयोग से शिकायत की है। सीनियर इंस्पेक्टर संजय मोरे ने प्रचार सामग्री बरामद होने की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने कहा कि यह वैध है या अवैध यह नहीं बताया जा सकता। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   9 April 2019 2:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story