बीजेपी युवा मोर्चा 12 जनवरी से देशभर में शुरु करेगा विजय लक्ष्य 2019 अभियान

BJYMs exercise to reach out to young voters in Modis support
बीजेपी युवा मोर्चा 12 जनवरी से देशभर में शुरु करेगा विजय लक्ष्य 2019 अभियान
बीजेपी युवा मोर्चा 12 जनवरी से देशभर में शुरु करेगा विजय लक्ष्य 2019 अभियान
हाईलाइट
  • इस अभियान के तहत भाजयुमो सरकार द्वारा किए गए कई विकास कार्यों का प्रचार केरगा।
  • इसके लिए युवा मोर्चा 12 जनवरी से देशभर में विजय लक्ष्य 2019 अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 के चुनाव में जीताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने कमर कस ली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 के चुनाव में जीताने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने कमर कस ली है। इसके लिए युवा मोर्चा 12 जनवरी से देशभर में विजय लक्ष्य 2019 अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। इस अभियान के तहत भाजयुमो सरकार द्वारा किए गए कई विकास कार्यों का प्रचार केरगा।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा की अध्यक्ष एवं सांसद पूनम महाजन ने कहा कि युवाओं को एकजुट करने और प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को उनके विकास संबंधी एजेन्डे, विजन 2019 का समर्थन करने के लिए एक आवाहन होगा। उन्होंने बताया कि 18-35 के बीच की आयु वर्ग के युवा मतदाताओं तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर कुल 17 कार्यक्रम चलाये जायेंगे। इनमें 7 ऑनलाईन और 10 ऑफलाईन होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 12 जनवरी को पार्टी की दिल्ली में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसका शुभारंभ करेंगे। उन्होने कहा कि हर साल 2 करोड़ पहली बार वोट करने वाले युवा जुड़ते है।

2019 में 15 करोड़ से अधिक पहले वोटर (18-23 वर्ष) बनने वाले हैं। इन मतदाताओं को भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी को अपना पहला वोट देने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए युवा-प्रधान ऑनलाईन तथा ऑफलाईन अभियान चलाया जायेगा। 2 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में ऑनलाईन प्रतियोगिताएं, कैम्पस एम्बेसडर नेटवर्क, युवा आईकॉन नेटवर्क, नमो स्वयंसेवक नेटवर्क, वॉट्सएप्प ग्रुप जैसे सात ऑनलाईन कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ऑनग्राउंड खेल प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, कमल युवा महोत्सव, युवा संसद जैसे कार्यक्रम शामिल है। सांसद महाजन ने कहा कि युवा मोर्चा 2019 के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Created On :   10 Jan 2019 7:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story