कनाडा के ओंटारियो में भारतीय रेस्टोरेंट बॉम्बे भेल में ब्लास्ट, 18 जख्मी

Blast in Indian restaurant Bombay Bhel  in Ontario city of Canada
कनाडा के ओंटारियो में भारतीय रेस्टोरेंट बॉम्बे भेल में ब्लास्ट, 18 जख्मी
कनाडा के ओंटारियो में भारतीय रेस्टोरेंट बॉम्बे भेल में ब्लास्ट, 18 जख्मी

डिजिटल डेस्क, ओंटारियो। कनाडा के ओंटारियो स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट "बॉम्बे भेल" में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त रेस्टोरेंट में ज्यादातर लोग डिनर कर रहे थे। इस धमाके में करीब 18 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने खोजी कुत्तों के साथ घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। 

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

ओंटारियो के मिसिसौगा में गुरुवार की रात को स्थानीय समय के अनुसार 10.30 बजे के करीब बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में धमाका हुआ। बता दें कि यह शहर टोरंटो के दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों का कहना है विस्फोट कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर बम स्क्वॉयड को भेजा है।

 

 

हालांकि सीसीटीवी में दो संदिग्धों की फुटेट आई है। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि रेस्टोरेंट के भीतर आईईडी से ब्लास्ट किया गया है। फिलहाल घायलों को स्थानीय अस्पताल में और गंभीर रूप से घायलों को टोरंटो के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि जो दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं, उनका पहनावा भी समान था। कनाडा के पील पैरामेडिक्स ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उन्होंने बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट से 15 घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, इनमें से तीन की हालत गंभीर है।

 

 

मिसिसौगा की आबादी 7 लाख से ज्यादा है और यहां प्रवासी लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। मिसिसौगा कनाडा की सबसे बड़ी म्युनिसिपैलिटी में छठवें नंबर पर आती है। इस घटना के संबंध में भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि "भारत सरकार कनाडा में अपने काउंसल जनरल और उच्चायोग के लगातार संपर्क में है, जो लोग घायल हुए हैं, उनकी मदद के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है। सुषमा स्वराज ने इमरजेंसी नंबर- +1-647-668-4108 भी शेयर किया।

 

Created On :   25 May 2018 6:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story