सुसाइड गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' पर सरकार ने लगाई रोक, सोशल मीडिया से इससे जुड़ी लिंक हटाने को कहा

blue whale challenge game government directs to remove connected links
सुसाइड गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' पर सरकार ने लगाई रोक, सोशल मीडिया से इससे जुड़ी लिंक हटाने को कहा
सुसाइड गेम 'ब्लू व्हेल चैलेंज' पर सरकार ने लगाई रोक, सोशल मीडिया से इससे जुड़ी लिंक हटाने को कहा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मासूम बच्चों को सुसाइड के लिए उकसाने वाले खूनी खेल "ब्लू व्हेल चैलेंज" गेम पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री की तरफ से गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप को लेटर भेजा गया है, जिसमें इस खतरनाक गेम से जुड़ी सारी लिंक्स को हटाने के लिए कहा गया है। इस गेम की वजह से देश में अब तक 3 बच्चे सुसाइड कर चुके हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने सरकार से इस गेम पर रोक लगाने की मांग की थी। 

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम? 

"ब्लू व्हेल चैलेंज" गेम एक खतरनाक खेल है जो पहले तो मासूम बच्चों को अपने जाल में फंसाता है और उसके बाद उन्हें सुसाइड के लिए उकसाता है। इस खूनी खेल की वजह से बंगाल और मुंबई समेत देश के कई राज्यों के 3 बच्चों ने सुसाइड कर ली। साथ ही कई बच्चों ने सुसाइड की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा लिया गया। इसके बाद से कई राज्यों ने केंद्र सरकार से इस खूनी खेल पर रोक लगाने की मांग की थी। बीती 11 अगस्त को इलेक्टॉनिक्स और आईटी मिनिस्ट्री ने एक लेटर जारी कर गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और सोशल साइट्स को इस गेम की डाउनलोड लिंक और अन्य लिंक को हटाने को कहा है। इस गेम को खेलने से कई बच्चे सुसाइड करने की कोशिश कर चुके हैं। 

22 साल के लड़के ने बनाया है इस गेम को

इस खतरनाक गेम को रुस के रहने वाले फिलिप बुदेइकिन ने बनाया है जो 22 साल का है। इस गेम के कारण सुसाइड करने का पहला केस 2015 में सामने आया था। जिसके बाद फिलिप को 3 साल की सजा सुनाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलिप ने एक इंटरव्यू में इस खतरनाक गेम को बनाने की बात को माना था। 

बच्चों को दिए जाते हैं ये टास्क

"ब्लू व्हेल चैलेंज" गेम में एडमिन या क्यूरेटर बच्चों को या प्लेयर को खतरनाक टास्क देते हैं। इसमें गाने सुनने, हॉरर फिल्म देखने, ब्लेड से हाथ पर व्हेल का टैटू बनाने समेत 50 ऐसे खतरनाक टास्ट दिए जाते हैं, जिसमें प्लेयर को नुकसान पहुंचे। इसके बाद बच्चों को सुसाइड करने के लिए उकसाया जाता है। अगर कोई प्लेयर सुसाइड करने के लिए मना करता है तो फिर उसकी सारी इन्फोर्मेशन पब्लिक करने की धमकी दी जाती है और उसे डराया जाता है। 

अब तक 3 बच्चे कर चुके हैं सुसाइड

इस गेम को खेलने के बाद देशभर में बच्चों के सुसाइड करने के 4 मामले सामने आए हैं। जबकि कई बच्चों ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। इसमें सबसे पहले मुंबई के रहने वाले एक 14 साल के लड़के मनप्रीत ने सुसाइड कर ली थी। इसके बाद बंगाल में भी गेम खेलने के बाद 10वीं क्लास में पढ़ने वाले अनकन डे के सुसाइड करने का मामला सामने आया था। हाल ही में केरल में भी 11वीं के स्टूडेंट मनोज ने सुसाइड की है। मनोज के घरवालों का कहना है कि मनोज ने ब्लू व्हेल गेम की वजह से सुसाइड कर ली। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में अब तक 100 लोग इस गेम की वजह से सुसाइड कर चुके हैं। 

Created On :   16 Aug 2017 2:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story