BMW खरीदने लगाए फर्जी दस्तावेज, लोन मिलने के बाद नहीं खरीदी कार

BMW car not purchased even after taking a loan of 15 lakh rupees
BMW खरीदने लगाए फर्जी दस्तावेज, लोन मिलने के बाद नहीं खरीदी कार
BMW खरीदने लगाए फर्जी दस्तावेज, लोन मिलने के बाद नहीं खरीदी कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। BMW कार खरीदने बैंक में फर्जी दस्तावेज देकर 15 लाख रुपए का कर्ज लेने वाले एक दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के नाम स्वप्निल जयकुमार दीक्षित और उसकी पत्नी  पूनम स्वप्निल दीक्षित  प्लाॅट नं. 52, कांग्रेस नगर निवासी है। दोनों ने BMW कार खरीदने के लिए बैंक में फर्जी दस्तावेज जमा किए और बैंक अधिकारियों ने भी आंख बंदकर 15 लाख रुपए का कर्ज मंजूर कर दिया।

इस मामले में बैंक के उन अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने दस्तावेजों की जांच-पड़ताल करने के बाद कर्ज मंजूर किया है। पुलिस के अनुसार दीक्षित दंपति ने गणेशपेठ क्षेत्र में सिंडीकेट बैंक, गांधीबाग शाखा, नागपुर में BMW 320 कार खरीदने के लिए आवेदन किया था। बैंक से कर्ज मिलने के बाद उन्होंने कार नहीं खरीदी और रकम भी वापस नहीं कर रहे थे। बैंक के प्रबंधक आशीष इंद्रचंद्र प्रसाद की शिकायत पर गणेशपेठ थाने में मामला दर्ज किया है।

Created On :   8 Oct 2018 11:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story