BMW ने पेश की नई बाइक S 1000 RR, जानिए इसकी खासियत

BMW S1000RR Makes World Debuted At EICMA 2018, learn speciality
BMW ने पेश की नई बाइक S 1000 RR, जानिए इसकी खासियत
BMW ने पेश की नई बाइक S 1000 RR, जानिए इसकी खासियत

डिजिटल डेस्क, नई ​दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली BMW कंपनी ने 2018 EICMA शो में अपनी नई बाइक S 1000 RR को पेश की। इस बाइक में चार राइडिंग मोड्स - रेन, रोड, डायनामिक और रेस दिए गए हैं। शानदार फीचर्स के साथ इसमें पावरफुल इंजन दिया गया है। जबरदस्त पावर के लिए इसमें नया इंजन दिया गया है। वहीं माइलेज बढ़ाने के लिए पहले की अपेक्षा इसके वजन को कम किया गया है। इसके अलावा इसमें कई बदलाव किए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इस बाइक को अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 20 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। 

इंजन
बात करें इंजन की तो नई BMW S 1000 RR में नया 998 cc in-line four इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 83 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन में BMW R 1250 GS वाला नया शिफ्टकैम वाल्व ट्रेक दिया गया है।

राइडिंग मोड्स
यह बाइक DTC व्हीली कंट्रोल, चार राइडिंग मोड्स - रेन, रोड, डायनामिक और रेस के साथ आती है। इसमें 6-एक्सिस IMU दिए गए हैं। बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए 6.5 इंच TFT स्क्रीन दी गई है। वहीं विकल्प के रूप में अप/डाउन क्विकशिफ्टर और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। 

सुरक्षा
सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस बाइक में कॉर्नरिंग ABS और ABS प्रो और डायमनामिक ट्रेक्शन कंट्रोल दिया गया है। वहीं फीचर के तौर पर बाइक में तीन नए रेस प्रो मोड्स दिए गए हैं, जो कि व्हीली कंट्रोल और इंजन ब्रेकिंग को बेहतर ट्यूनिंग देते हैं। इसमें नए M पैकेज - कार्बन फाइबर व्हील्स, रेस पोशाक आदि दिए गए हैं। 
 

Created On :   8 Nov 2018 6:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story