डेब्यू से पहले BMW ने टीज की iX3 इलेक्ट्रिक SUV

BMW teasing its new all-electric vehicle Concept iX3 on Twitter
डेब्यू से पहले BMW ने टीज की iX3 इलेक्ट्रिक SUV
डेब्यू से पहले BMW ने टीज की iX3 इलेक्ट्रिक SUV

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BMW ने घोषणा की है कि कंपनी साल 2025 तक दुनियाभर में अपनी 25 नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करने का प्लान बना चुकी है। जो कंपनी की आई3 और आई8 रेन्ज में लॉन्च की जाने वाली है वह कार iX3 इलेक्ट्रिक SUV है जिसे कंपनी ने हाल ही में टीज किया है। आज, यानी 25 अप्रैल 2018 से शुरू होने वाले बीजिंग मोटर शो में  BMW इस कार को शोकेस करने वाली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार BMW iX3 इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की ही प्रचलित SUV एक्स3 का इलेक्ट्रिक वर्जन है और जहां कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की वैश्विक स्तर पर सालाना बिक्री 1,40,000 यूनिट पहुंचाने का प्लान बना रही है, वहीं इस कार को अंजाम देने के लिए बाजार में सबसे पहले iX3 पेश की जाएगी।

 

Image result for bmw ix3 electric

 


BMW ने कार का जो टीजर वीडियो साझा किया है उनमें कार की बहुत सारी जानकारी तो नहीं मिली, लेकिन कंपनी द्वारा iX3 में लगाई गई सिग्नेचर ग्रिल लगाई गई है और पहले से ये जानकारी भी उपलब्ध है कि कार में 5वीं जनरेशन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही कार में ट्विन एग्ज्हॉस्ट वाला प्लग-इन चार्ज पोर्ट भी दिए गए हैं। नई BMW iX3 का मुकाबला ऑडी ई-ट्रॉन और जगुआर आई-पेस जैसी कारों से होने वाला है।
 

 


BMW iX3 इलेक्ट्रिक SUV कंपनी की आई4 जैसी कारों में शामिल होगी जिसे BMW ने मार्च 2018 में हुए जेनेवा मोटर शो में शोकेस किया था। इन सबके अलावा कंपनी और भी कई इलेक्ट्रिक वाहन पेश करने वाली जिनकी बैटरी रेन्ज 700 किमी होगी और प्लग-इन हाईब्रिड भी देगी जिनकी रेन्ज 100 किमी तक होगी। 

ये भी पढ़ें :Ford Mustang ने तोड़े सारे रिकार्ड, पूरी दुनिया है इसकी दीवानी

 

Image result for bmw ix3 electric

Created On :   25 April 2018 5:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story