कर्नाटक के करवड़ में नाव डूबी, 17 लोग बचाए गए, 8 शव बरामद

Boat capsizes in Kali river near Karwar in Karnataka
कर्नाटक के करवड़ में नाव डूबी, 17 लोग बचाए गए, 8 शव बरामद
कर्नाटक के करवड़ में नाव डूबी, 17 लोग बचाए गए, 8 शव बरामद
हाईलाइट
  • कर्नाटक में करवड़ की काली नदी में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ।
  • घटना के बाद नेवी और कोस्ट गार्ड की टीम राहत और बचाव अभियान चला रही है।
  • यहां पर नाव डूबने से 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में करवड़ में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां पर नाव डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 17 लोगों को बचा लिया गया  है। नाव में 26 लोग सवार थे। घटना के बाद कोस्ट गार्ड की टीम राहत और बचाव अभियान चला रही है। सर्च ऑपरेशन में स्थानीय मछुआरों की भी मदद ली जा रही है। ये हादसा किस वजह से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि माना जा रहा है कि नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, इसी कारण ये हादसा हुआ है।

कुरमागढ़ जो कि करवड़ तट से 3 किमी दूर अरब सागर में एक द्वीप है, में एक मंदिर है जो साल में केवल दो दिन खुलता है। इस मंदिर में पूजा करने के लिए हर साल 25,000 से ज्यादा लोग जाते हैं। भक्तों में मुख्य रूप से तटीय और उत्तरी कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के लोग शामिल होते हैं।

नाव में सवार दर्शन शिरोडकर के मुताबिक, वे कुर्मगढ़ द्वीप में नरसिम्हा मंदिर में पूजा करने के बाद दोपहर करीब 3 बजे करवड़ लौट रहे थे। जब मैकेनाइज्ड बोट अरब सागर और काली नदी के संगम के पास पहुंची, तो वहां हाई टाईड था। इस वजह से नाव को रोक दिया गया। कुछ मिनटों के बाद, जब नाव को हिलाने की कोशिश की गई तो नाव एक तरफ झुक गई। इससे नाव में बैठे लोग दहशत में आ गए और उन्होंने विपरीत दिशा में आने की कोशिश की जिससे नाव डूब गई। दर्शन शिरोडकर ने बताया कि इस दौरान नाव ने पानी में तीन टर्न लिए। जो लोग तैराना जानते थे वो करीब 20 मिनट तक समुंदर के बीच डूबी हुई नाव के ऊपर बैठे रहे। 

Created On :   21 Jan 2019 1:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story