गोदावरी नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव, 17 लोग बचे, 23 लापता

गोदावरी नदी में डूबी 40 लोगों से भरी नाव, 17 लोग बचे, 23 लापता

डिजिटल डेस्क, काकीनाडा। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में एक बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में 40 लोगों से भरी एक नाव पलट गई। घटना पश्चिमी गोदावरी जिले में हुई। बताया जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक 60 लोग सवार थे। यह नाव कोंडामोडालु से देवीपतनम जा रही थी कि पश्चिम गोदावरी की तरफ इस दौरान मंटूर-वेडापल्ली के बीच पलट गई।

 

नदी में  भंवर बनने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, इस नाव पर सवार जनजाति समुदाय के लोग देवीपतनम से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करके नदी के निचले इलाकों में बसी अपनी बस्तियों में लौट रहे थे। इस दौरान अचानक आई आंधी और भंवर बनने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वो पलट गई।

 

 

 

सीएम मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने पूर्वी गोदावरी और पश्चिमी गोदवरी जिले के पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बचाव दल भेजने और दुर्घटना की वास्तिवक स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री एन चिनाराजप्पा ने अधिकारियों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को घटना स्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि वास्तविक स्थिति की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आंध्रप्रदेश में नाव हादसे को लेकर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की कामना की है।

 

 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आंध्रप्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नौका डूबने की घटना से दुखी हूं। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की कामना करता हूं।’’

 

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

 

 

बताया जा रहा है कि 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। बाकी 7 लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। लापता लोगों को खोजने के लिए सर्च अभियान जारी है। दुर्घटना के बाद से मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और गृहमंत्री चिना राजप्पा लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Created On :   16 May 2018 3:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story