आंध्र प्रदेश: गौतमी नदी में 31 यात्रियों से भरी नाव डूबी, 6 स्टूडेंट लापता

Boat with 40 passengers capsized in Gautami river
आंध्र प्रदेश: गौतमी नदी में 31 यात्रियों से भरी नाव डूबी, 6 स्टूडेंट लापता
आंध्र प्रदेश: गौतमी नदी में 31 यात्रियों से भरी नाव डूबी, 6 स्टूडेंट लापता

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को गौतमी नदी में नाव पलट गई। नाव में 31 लोग सवार थे। हादसे के बाद 25 लोगों को रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया है। वहीं 6 लोग अभी लापता हैं। बचाए गए लोगों में 2 की हालत गंभीर है, इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। शनिवार को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया। अब रविवार को एक फिर ऑपरेशन की शुरुआत होगी। ये हादसा अंडर कंस्ट्रक्शन ब्रिज के पिल्लर से नाव के टकराने के कारण हुआ। नाव में ज्यादातर स्टूडेंट सवार थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब 04.30 बजे ये हादसा हुआ। 

 

 

 

 


तेज था पानी का बहाव
बचे हुए लोगों को तलाशने और पानी से बाहर निकालने के लिए NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हालांकि अंधेरे की वजह से ऑपरेशन को रोकने के बाद अब रविवार को एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरु होगा। घटना के बाद प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। जिन 6 लोगों की तलाश की जा रही है उनका नाम रामया, मनीषा, श्रीजा, प्रिया, अनूषा और सुचित्रा है। बचाए गए छात्रों ने बताया कि उनके कुछ दोस्त अभी भी लापता हैं। पानी का बहाव इतना तेज था कि तैराकी जानने वालों के लिए भी किनारे तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था। बता दें कि यहां पर कई गांव छोटे आइलैंड की तरह है, इसलिए छात्र स्कूल आने और जाने के लिए नाव का उपयोग करते है। पिछले साल से ही नदी पर पुल बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अबतक ये पुलिस बनकर तैयार नहीं हुआ है। गौतमी नदी गोदावरी नदी की एक सहायक नदी है।

800 में से 700 के पास लाइसेंस नहीं
सूत्र बताते है कि जो नाव डूबी है उसके पास आंध्र प्रदेश पोर्ट का लाइसेंस नहीं था। नियमों के अनुसार हर एक नाव का रजिस्ट्रेशन आंध्र प्रदेश पोर्ट के साथ होना चाहिए। 800 में से करीब 700 नाव ऐसी है जिनके पास पोर्ट का वैध लाइसेंस नहीं है। यहां हम आपको ये भी बता दें कि इसी साल मई में मंतूर गांव के 20 लोग ऐसे ही एक हादसे का शिकार होने के कारण उनकी मौत हो गई थी। 

Created On :   14 July 2018 3:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story