नंदा देवी पर दिखे 5 पर्वतारोहियों के शव, वायुसेना चला रही सर्च ऑपरेशन

Bodies of 5 missing mountaineers spotted near avalanche-hit Nanda Devi peak
नंदा देवी पर दिखे 5 पर्वतारोहियों के शव, वायुसेना चला रही सर्च ऑपरेशन
नंदा देवी पर दिखे 5 पर्वतारोहियों के शव, वायुसेना चला रही सर्च ऑपरेशन
हाईलाइट
  • 8 पर्वतारोहियों के अपने बेस कैंप में न लौटने के बाद उनके लापता होने की सूचना मिली थी
  • लापता पर्वतारोहियों में 4 ब्रिटेन
  • 2 अमेरिका
  • 1 ऑस्ट्रेलिया और 1 भारत के हैं
  • वायुसेना ने हिमस्खलन प्रभावित नंदा देवी चोटी के पास 5 लापता पर्वतारोहियों के शवों को देखा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की एक सर्च टीम ने सोमवार को उत्तराखंड में हिमस्खलन प्रभावित नंदा देवी चोटी के पास पांच लापता पर्वतारोहियों के शवों को देखा। शुक्रवार को 8 पर्वतारोहियों के अपने बेस कैंप में न लौटने के बाद उनके लापता होने की सूचना मिली थी। इन पर्वतारोहियों में 4 ब्रिटेन, 2 अमेरिका, 1 ऑस्ट्रेलिया और 1 भारत के हैं।

पर्वतारोहियों के दो दलों ने 13 मई को नंदा देवी के पूर्व में चढ़ाई शुरू की थी। इनमें से 8 सदस्यीय एक दल का नेतृत्व ब्रिटिश पर्वतारोही मार्टिन मोरन कर रहे थे। इस टीम में मार्टिन मोरान, जॉन मैलॉरेन, रिचर्ड पायने, रुपर्ट हावेल, एंथनी.एस, रचेल बिमेल, रुथ मैक्रेन और आईएमएफ के चेतन पांडे हैं। जब इन 8 लापता पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया था तो रेस्क्यू टीम को दूसरे दल के चार सदस्य दिखाई दिए जिन्हें रविवार को नीचे लाया गया।

Created On :   3 Jun 2019 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story