बर्फीले तूफान में गुम हुए एक जवान का मिला शव, 4 की तलाश जारी

बर्फीले तूफान में गुम हुए एक जवान का मिला शव, 4 की तलाश जारी
बर्फीले तूफान में गुम हुए एक जवान का मिला शव, 4 की तलाश जारी
बर्फीले तूफान में गुम हुए एक जवान का मिला शव, 4 की तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के नौगाम सेक्टर में बर्फीले तूफान में गुम हुए दो जवानों में से एक का शव मिल गया है। सांबा के कौशल कुमार सिंह का शव पांच दिनों के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला है। कौशल की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया है। 

 

वहीं, पठानकोट के रहने वाले दूसरे जवान सैमी कुमार की तलाश अभी भी जारी है। सैमी कुमार का परिवार लगातार सेना से संपर्क बनाए हुए है। परिजनों को उम्मीद है कि सैमी जरूर लौट कर आएगा। उधर गुरेज सेक्टर में गुम हुए तीन जवानों का भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। खराब मौसम होने की वजह से सेना को सर्च अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ये जवान 11 दिसंबर को सेना के एक अफसर और 7 जवानों के साथ कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में गश्त कर रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे पोस्ट के पास ढ़लान से गिर पड़े। वहीं 11 दिसंबर को ही करीब साढ़े आठ बजे गुरेज़ सेक्टर में दस जवान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास गश्त लगा रहे थे, उसी दौरान मौसम खराब हो गया और तीन जवान फिसलकर नाले में गिर पड़े।  

 

इस घटना के बाद सेना की ओर से आए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया था कि बेशक मौसम खराब है लेकिन जवान किसी भी हालत में अपनी पोस्ट और सरहद पर गश्त करना नहीं छोड़ सकते, क्योंकि अगर थोड़ी सी भी ढिलाई बरती तो आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं।

 

10 जवान हुए थे शहीद

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2017 की शुरुआत में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 10 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 4 आम नागरिकों की भी हिमस्खलन में मौत हो गई थी। हिमस्खन के कारण गुरेज में कई दिनों तक जवान लापता रहे थे, पर बाद में इन जवानों के शव बरामद किए गए थे।

 

घाटी में जबरदस्त बर्फबारी

उत्तर और पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है। गुरेज सेक्टर में भी भारी बर्फबारी के कारण फुट तक बर्फ जम गई थी।

Created On :   17 Dec 2017 10:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story