बर्फीले तूफान में गुम हुए दो और जवानों के शव मिले, 2 की तलाश जारी

बर्फीले तूफान में गुम हुए दो और जवानों के शव मिले, 2 की तलाश जारी

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बर्फ के तूफान में गुम हुए तीन जवानों में से सेना ने दो जवानों के शव बरामद किए है। सेना के अनुसार दो जवानों के शव हथियारों सहित बकटोर के पास मिले। मृतकों की पहचान शिव सिंह और लांस नायक मृगेन्द्र नाथ परमणिक के रूप में हुई है। दोनों जवान 36 आरआर के थे। वहीं एक जवान की तलाश में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शिव सिंह और परमणिक की मौत की खबर सुनकर घर में मातम पसर गया है। 

 

[removed][removed]

 

 

5 जवान हुए थे लापता

बता दें कि 11 दिसंबर को शाम करीब साढ़े आठ बजे गुरेज़ सेक्टर में दस जवान लाइन ऑफ कंट्रोल के पास गश्त लगा रहे थे, मौसम खराब होने की वजह से तीन जवान फिसलकर नाले में गिर पड़े थे। वहीं कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में इसी दिन सेना के एक अफसर के साथ 9 जवान गश्त कर रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे पोस्ट के पास ढ़लान से गिर पड़े। इस हादसे में लापता हुए पांच जवानों मे से तीन के शव बरामद किए जा चुके है।    

 

एक का मिला था शव

इससे पहले नौगाम सेक्टर में बर्फीले तूफान में गुम हुए दो जवानों में से एक का शव सेना को मिला था। सांबा के कौशल कुमार सिंह का शव पांच दिनों के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला था। वहीं, पठानकोट के रहने वाले दूसरे जवान सैमी कुमार की तलाश अभी भी जारी है। सैमी कुमार का परिवार लगातार सेना से संपर्क बनाए हुए है। परिजनों को उम्मीद है कि सैमी जरूर लौट कर आएगा। खराब मौसम होने की वजह से सेना को सर्च अभियान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

सेना का ऑफिशियल स्टेटमेंट

इस घटना के बाद सेना की ओर से आए एक ऑफीशियल स्टेटमेंट में कहा गया था कि बेशक मौसम खराब है लेकिन जवान किसी भी हालत में अपनी पोस्ट और सरहद पर गश्त करना नहीं छोड़ सकते, क्योंकि अगर थोड़ी सी भी ढिलाई बरती तो आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं।

 
10 जवान हुए थे शहीद

आपको बता दें कि इससे पहले भी 2017 की शुरुआत में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 10 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 4 आम नागरिकों की भी हिमस्खलन में मौत हो गई थी। हिमस्खन के कारण गुरेज में कई दिनों तक जवान लापता रहे थे, पर बाद में इन जवानों के शव बरामद किए गए थे।

 
घाटी में जबरदस्त बर्फबारी

उत्तर और पश्चिमी भारत में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कश्मीर घाटी में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है। गुरेज सेक्टर में भी भारी बर्फबारी के कारण फुट तक बर्फ जम गई थी।
 

Created On :   19 Dec 2017 4:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story