'आशिकी' स्टार राहुल रॉय बीजेपी में हुए शामिल 

bollywood actorRahul Roy joins BJP in Delhi
'आशिकी' स्टार राहुल रॉय बीजेपी में हुए शामिल 
'आशिकी' स्टार राहुल रॉय बीजेपी में हुए शामिल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने राजनीति में एंट्री कर ली है। सुपर हिट फिल्म "आशिकी" से पॉपुलर हुए राहुल शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। दिल्ली में राहुल ने बीजेपी नेता और सांसद विजय गोयल की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। 49 साल के अभिनेता का जन्म वैसे तो कोलकाता में हुआ  है, लेकिन उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई है, इसलिए वो दिल्ली में ही बीजेपी में शामिल हुए। राहुल का बॉलीवुड में करियर कुछ खास नहीं रहा है और वो अपनी दूसरी पारी राजनीति से शुरू करने वाले हैं। अब देखना ये है कि राहुल अभिनेता से नेता बन पाते हैं या नहीं।

                            

राहुल का फिल्मी करियर

90 के दशक में रातों रात स्टार बनने वाले अभिनेता राहुल रॉय दिल्ली से मुंबई अपने मॉडलिंग करियर को संवारने के लिए गए थे। राहुल की मां 90 के दशक में एक बहुत ही अच्छी कॉलम राइटर रही थीं, इसलिए एक दिन उनसे मिलने फिल्म मेकर महेश भट्ट उनके घर पहुंचे। घर में टंगे राहुल की तस्वीर पर जब अचानक महेश भट्ट की नजर गई तो वो बहुत इंप्रेस हुए। भट्ट को जब पता चला कि राहुल मॉडलिंग करते हैं तो उन्होंने वहीं तय कर लिया कि इसी लड़के को वो अपनी फिल्म आशिकी का हीरो बनाएगे। फिर राहुल ने महेश भट्ट से मुलाकात की। महेश भट्ट ने राहुल को लेकर फिल्म आशिकी बनाई। फिल्म इतनी कामयाब हुई कि राहुल रातों रात स्टार बन गए। 90 के दशक में राहुल की हेयरस्टाइल पर लड़कियां फिदा रहतीं थीं।

                           Image result for Rahul Roy aashiqui

आशिकी सिनेमा घरों में करीब 6 महीने चली, लेकिन 6 महीनों में राहुल को एक भी फिल्म का ऑफर किसी ने नहीं दिया। फिर एक बार अचानक राहुल की किस्मत चमकी और राहुल को एक साथ कई फिल्में मिली और सभी उन्होंने साइन कर ली। 6 महीने बाद राहुल रॉय इतना व्यस्त हो गए कि एक साथ 3-4 फिल्मों की शूटिंग करते रहे। उस दौरान उन्होंने 20-25 फिल्मों के साइनिंग अमाउंट तक लौटा दिए। फिल्मों की भरमार के बावजूद राहुल का फिल्मी करियर ज्यादा नहीं चल सका और आशिकी के बाद वो कोई बड़ी हिट नहीं दे पाए। इस तरह एक फिल्म से स्टार बना राहुल रॉय धीरे धीरे फ्लॉप स्टार बनता गया। बाद में उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस जीता और कई बी-ग्रेड फिल्में भी की। 

Created On :   18 Nov 2017 8:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story