एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ का निधन, फिल्म परिचय से की थी कॅरियर की शुरुआत

Bollywood Actress Geeta Siddharth Passed Away
एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ का निधन, फिल्म परिचय से की थी कॅरियर की शुरुआत
एक्ट्रेस गीता सिद्धार्थ का निधन, फिल्म परिचय से की थी कॅरियर की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का 14 दिसंबर की शाम को मुंबई में निधन हो गया। अभिनेत्री को एम. एस. सथ्यु की 1973 में आई क्लासिक गरम हवा में बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है।

गीता ने गुलजार की 1972 में आई फिल्म परिचय से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में जितेंद्र और जया भादुड़ी जैसे कलाकार भी थे। वह सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड स्क्रीन पर एक जाना पहचाना चेहरा थीं। गीता ने शोले, त्रिशूल, डिस्को डांसर, राम तेरी गंगा मैली, शौकीन, अर्थ, एक चादर मैली सी, गमन और दूसरा आदमी जैसी फिल्मों में काम किया है।

उन्होंने टेलीविजन होस्ट-निमार्ता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निमार्ता सिद्धार्थ काक से शादी की, जिन्हें लोकप्रिय टीवी शो सुरभि के लिए जाना जाता है, जो 1990 से 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। गीता इस शो की आर्ट डायरेक्टर थीं। गीता और सिद्धार्थ काक की बेटी अंतरा एक डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर हैं। अभिनय के अलावा गीता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है।

Created On :   15 Dec 2019 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story