बारिश में भीगते हुए जाहन्वी कपूर की खूबसूरत फोटो पर ईशान ने किया ट्रोल

Bollywood Actress Jhanvi Kapoor Enjoying Barish In New York
बारिश में भीगते हुए जाहन्वी कपूर की खूबसूरत फोटो पर ईशान ने किया ट्रोल
बारिश में भीगते हुए जाहन्वी कपूर की खूबसूरत फोटो पर ईशान ने किया ट्रोल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं। वे वहां अपनी अपकमिंग फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान जाहन्वी ने अपनी कुछ  तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में जाहन्वी बारिश को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। जाहन्वी के साथ न्यूयॉर्क में उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

New York, I love you

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जाहन्वी ने बारिश में भीगते हुए अपनी खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा कि "न्यूयॉर्क, आई लव यू।" जाहन्वी द्वारा यह फोटो शेयर करने के बाद उन्हें तुरंत ट्रोल किया गया और इस बार उन्हें ट्रोल किया उनके कोस्टार रह चुके ईशान खट्टर ने। ईशान ने जाहन्वी की पोस्ट पर मजेदार कमेंट करते हुए लिखा कि "न्यूयॉर्क की बारिश से हमारी बाढ़ अच्छी है।""

बता दें करीब दो हफ्ते पहले जाहन्वी न्यूयॉर्क रवाना हुई थी। न्यूयॉर्क पहुंचते के बाद जाहन्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वे लगातार अपनी फोटो सोशल साइट्स पर पोस्ट कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार जाहन्वी की बहन खुशी कपूर भी फिल्मों में अपना कॅरियर बनाएगी। इसके लिए उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एडमिशन ​लिया है। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो जाहन्वी जल्द ही फिल्म फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ फिल्म रूहीआफ्जा में भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी।

Created On :   28 Sep 2019 2:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story