Viral Video: कॉन्सर्ट में मौजूद भीड़ पर केक फेंकती नजर आईं प्रियंका

Bollywood Actress Priyanka Chopra And Nick Jonass Viral Video
Viral Video: कॉन्सर्ट में मौजूद भीड़ पर केक फेंकती नजर आईं प्रियंका
Viral Video: कॉन्सर्ट में मौजूद भीड़ पर केक फेंकती नजर आईं प्रियंका

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी हर बात उनके फैंस जानना चाहते हैं। जब जोनस ब्रदर्स ने अपना म्यूजिक वीडियो सकर्स लांच किया था, तब भी प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में रही। उसके बाद जब वे अपनी ​फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने मियायी पहुंची तब भी चर्चा में रहीं। हाल ही में प्रियंका जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट का हिस्सा बनीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Raise your if you"re ready for some !! @priyankachopra @jonasbrothers @nickjonas @joejonas @storymiami

A post shared by Steve Aoki (@steveaoki) on

इस कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों में प्रियंका और नि​क सभी दर्शकों पर केक फेंकते नजर आ रहे हैं। ऐसा कुछ ​गुस्से में नहीं हो रहा था बल्कि यह सिंगर्स और उनके फैंस के बीच हो रही मस्ती का हिस्सा था। यह वीडियों निक और जो जोनस के फ्रेंड स्टीव ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। इस मौके पर प्रियंका और निक के साथ साथ सभी लोग बहुत खुश नजर आ रहे थे। 

वीडियों के साथ स्टीव ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें प्रियंका, निक व जो को टैग करते हुए लिखा है, "बीती रात केक हवा में उड़ाया गया, लेकिन इस बार नए केक रिक्रूट्स द्वारा।" 

प्रियंका चोपड़ा के वर्फ फ्रंट की बात कें तो वह फिल्म स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

Created On :   30 March 2019 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story