जैकलीन फर्नांडिस ने मनाया बच्चों के बीच क्रिसमस, सितारों ने दी बधाई

Bollywood celebrities congratulate Christmas on social media
जैकलीन फर्नांडिस ने मनाया बच्चों के बीच क्रिसमस, सितारों ने दी बधाई
जैकलीन फर्नांडिस ने मनाया बच्चों के बीच क्रिसमस, सितारों ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई । आज पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है। सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रटीज कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित नेने, अदनान सामी, पंकज त्रिपाठी, राहुल बोस समेत सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को क्रिसमस की ढेरों बधाई दी है। किसी ने इंस्टाग्राम, तो किसी ने ट्वीटर के जरिए बधाई दी। 


महानायक अमिताभ बच्‍चन ने भी एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की और क्रिसमस की बधाई दी है। 

 

 

 


वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और क्रिसमस की बधाई दी। माधुरी दीक्षित नैने ने इंटाग्राम पर फैमिली फोटो शेयर कर क्रिसमस की बधाई दी। माधुरी की तरह शिल्पा शेट्टी अपने पति और बेटे के साथ क्रिसमस मनाया।जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टा पर शेयर की।

 

Created On :   25 Dec 2018 10:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story