सिंगर सुनिधि चौहान के घर गूंजी किलकारी, दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

Bollywood Singer sunidhi chauhan gave birth to a baby child
सिंगर सुनिधि चौहान के घर गूंजी किलकारी, दिया बेबी ब्वॉय को जन्म
सिंगर सुनिधि चौहान के घर गूंजी किलकारी, दिया बेबी ब्वॉय को जन्म

डिजिटल डेस्क, मुबंई। बॉलीवुड के मशहूर गायिका सुनिधि चौहान के घर नए साल में एक खुशखबरी आई है। सुनिधि चौहान के घर में एक मेहमान ने एंट्री की है। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। सुनिधि चौहान ने मुंबई के एक अस्पताल में बेबी बॉय को सोमवार को जन्म दिया। बता दें कि सुनीधि की शादी म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से हुई है। डॉक्टर रंजना धानू ने बताया कि सुनिधि और उनके पति हितेश बहुत खुश हैं। सुनिधि ने 1 जनवरी को शाम 5.20 पर बेबी बॉय को जन्म दिया था। 

 

सूर्या हॉस्पिटल के डायरेक्टर पीडिएट्रिक्स डॉ. भूपेंद्र अवस्थी ने कहा कि, बेबी बॉय हेल्थी है। आपको बता दें कि, यह सुनिधी और हितेश का पहला बेबी है। सुनिधि चौहान ने बॉलीवुड फिल्मों के कई मशहूर गीतों को अपनी आवाज दी है। सुनिधि ने चार साल की उम्र से लोकल गैदरिंग में परफॉर्म करने की शुरुआत कर दी थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर गायिका डेब्यू किया था। गौरतलब है कि हाल ही में सुनिधि का एक गाना रिलीज हुआ है जो कि फिल्म अय्यारी का है।


  
 
मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने पहली शादी डायरेक्‍टर बॉबी खान से 19 साल की उम्र में ही कर ली थी। दोनों ने मिलकर पहला नशा एलबम लॉन्‍च की थी, यहीं से इनकी लव स्‍टोरी शुरू हुई। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। सुनिधि  ने परिवार के खिलाफ जाकर एक सादा समारोह में गोपनीय तरीके से शादी की थी, ऐसे समय में उनका साथ अन्‍नू कपूर और उनकी पत्‍नी ने दिया था। उन्‍होंने ही सुनिध‍ि की शादी का रिसेप्‍शन प्‍लान किया। इसमें अलका याग्निक, कोंकणा सेन, आशा भोसले सहित तमाम सेलेब्‍स शामिल हुए। 
 


  
बॉबी से अलग होने के नौ साल बाद सुनिधि ने अप्रैल 2012 में म्‍यूजिशियन हितेश सोनिक से शादी की, दोनों पिछले 15 सालों से एक दूसरे के दोस्‍त थे। बता दें कि सुनिधि चौहान देश के पहले इंडयिन रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो की पहली विनर चुनी गई थीं। यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। सुनिधि हिन्‍दी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्‍नड़ में भी गा चुकी हैं। उन्‍होंने पाकिस्‍तानी बैंड जुनून से करार किया था। वे अरमान सहित कई पाकिस्‍तानी फिल्‍मों में भी गा चुकी हैं। सुनिधि को कई बार बॉलीवुड फिल्‍मों के ऑफर आए, लेकिन वे कैमियो रोल तक ही सीमित रहीं, उनका मानना है कि सिंगिंग ही उनका पहला और आखिरी प्‍यार है। 

 

हालांकि सुन‍िधि चौहान अपनी फैशन स्टेटमेंट के लिए भी फेमस हैं। वे कई फैशन वीक में रैम्‍प वॉक कर चुकी हैं। सुनिध‍ि का कहना है कि वे माइकल जैक्‍सन की तरह ग्‍लोबल स्‍टारडम चाहती हैं। फिल्म मस्त में "रुकी रुकी सी जिंदगी" गाने के लिए सुनिधि को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, वे अब तक करीब 3000 गाने गा चुकी हैं। 

Created On :   2 Jan 2018 8:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story