झारखंड : डिफ्यूज के दौरान थाने में फटा बम, ASI और चौकीदार की मौत

Bomb blast in giridih during defusing, ASI with one died
झारखंड : डिफ्यूज के दौरान थाने में फटा बम, ASI और चौकीदार की मौत
झारखंड : डिफ्यूज के दौरान थाने में फटा बम, ASI और चौकीदार की मौत

डिजिटल डेस्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिला क्षेत्र के एक पुलिस थाने में बम को डिफ्यूज करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। डिफ्यूज के दौरान ही थाने में बम फट गया। इस हादसे में एक ASI असरफ कुरैशी और चिचाकी के चौकीदार महेंद्र तुरी की मौत हो गई। यह हादसा गिरिडीह जिले के सरिया थाना के मालखाना में हुआ है। घायल सत्येंद्र शर्मा, पुनीत उरांव व विनोद उपाध्याय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद हजारीबाग व गिरिडीह एसपी थाने में कैंप किए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार थाना के मालखाना में रखे विस्फोटक को निष्क्रिय करने के लिए हजारीबाग PTC से बम निरोधक का दस्ता सरिया थाना पहुंचा था। दस्ते ने जेलेटिन व पावरजेल को थाने के अंदर ही निष्क्रिय करना शुरू कर दिया और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल से लगभग 250 मीटर की दूरी तक स्थित घरों में भी नुकसान पहुंचा है। कई घरों के खिड़की दरवाजे में कांच आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

वेतन लेने आया था चौकीदार, मिली मौत

सरिया थाना के चौकीदार लक्ष्मी ने बताया की चौकीदार महेन्द्र तूरी सोमवार को अपने 4 महीने से बकाया वेतन लेने के लिए कार्यालय आया हुआ था। वहां पर उसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बम निरोधक दस्ता के साथ काम पर लगा दिया गया। चौकीदार लक्ष्मी ने कहा कि अगर हम लोग वेतन लेने नहीं आते तो शायद चौकीदार की जान बच जाती। चौकीदार ने बताया कि हमलोग बीते कई माह से अपने वेतन को लेकर सरिया सीओ सुनिता कुमारी के कार्यालय में सभी चौकीदार चक्कर लगा रहे थे लेकीन अंचलाधिकारी ते द्वारा आज तक वेतन का भुगतान नही किया है।

आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बगोदर सीएचसी भेजा गया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला के पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वेरियर मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर ने बताया कि सोमवार को BDS टीम के द्वारा सरिया थाना में बम डिफ्यूज करने का कार्य कर किया जा रहा था। इसी दौरान हादसे में BDS हजारीबाग के SI अशफाक कुरेशी तथा सरिया थाना के चौकीदार महेंद्र तुरी की मौत हो गई। वहीं सरिया थाना के एएसआई विनोद उपाध्याय, पुण्याई युराव, सतेन्द्र शर्मा घायल हो गये। सरिया थाना में हुई घटना को लेकर गिरीडीह एस पी ने घटना को लेकर जांच चल रही है, किस कारण से यह घटना हुई जांच होने के बाद जल्द ही रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Created On :   20 Nov 2017 4:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story