'बॉम्ब साइक्लोन' की चपेट में अमेरिका के कई शहर, अब तक 11 की मौत

Bomb cyclone brings coastal flooding to Boston see video
'बॉम्ब साइक्लोन' की चपेट में अमेरिका के कई शहर, अब तक 11 की मौत
'बॉम्ब साइक्लोन' की चपेट में अमेरिका के कई शहर, अब तक 11 की मौत


डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। इस बार सर्दियों के मौसम का कहर पूरे विश्व पर छाया हुआ है। एक तरफ मध्य एशिया को धुंध ने अपनी चपेट में ले रखा है वहीं दूसरी तरफ पूर्वी अमेरिका को भी पिछले 10 दिनों से भीषण ठंड का सामना करना पड रहा है। यहां पूर्वी अमेरिकी में कड़कड़ाती ठंड की वजह से करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां फ्लोरिडा में 30 साल बाद इस तरह की बर्फबारी देखने को मिली है।

गुरुवार से लगातार बढ़ रहे बर्फीले तूफान "बॉम्ब साइक्लोन" के कारण पूर्वी क्षेत्र में करीब 2,700 उडानें रद्द कर दी गई हैं। इस मामले में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में जो आने वाला संकट है, उसके मुकाबले यह ठंड कुछ भी नहीं है। जहां एक तरफ देश का कुछ हिस्सा बर्फीले तूफान ‘बम साइक्लोन’ की चपेट में आ गया है। अमेरिका के 90% हिस्से में तापमान शून्य या उसके नीचे स्थिर है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बयान जारी करते हुए बताया कि पूर्वी अमेरिका में आया यह बर्फीला तूफान फ्लोरिडा से शुरू होकर यूरोप चला जाएगा। ये अपने साथ भीषण ठंडी हवाओं के साथ बर्फ के अनगिनत टुकडों को लेकर चलेगा जिससे तापमान सामान्य से करीब 20 डिग्री तक कम हो जाएगा। नेशनल वेदर सर्विस ने बताया कि न्यूयॉर्क में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बोस्टन में भी आज भारी बर्फबारी शुरू हो गई है  और सड़कों पर 12 से 18 इंच तक बर्फ जम गई है। जिसको देखते हुए न्यूयॉर्क और बोस्टन के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इतना ही नहीं संघीय सरकारी दफ्तर भी 2 घंटे की देरी से खोले जा रहे हैं।

मौसम की इस मार से फिलहाल पूरा अमेरिका परेशान है। बिगड़े मौसम से पैदा हुए इन हालातों के बारे में वैज्ञानिक टेलर रीगन ने बताया है कि कुछ दिन पहले मंगल ग्रह का तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस था। इस हफ्ते के अंत में अमेरिका के कुछ हिस्सों में तापमान इससे भी कम हो सकता है यानी यह मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंडा हो जाएगा। वैज्ञानिक की मानें तो, कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से 35 डिग्री से भी कम हो सकता है। 
 

Created On :   5 Jan 2018 10:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story