राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में अब की बार  बोंडे और अडसड की लग सकती है लॉटरी !

Bonde and adsad can win the lottery in the maharashtra cabinet extantion
राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में अब की बार  बोंडे और अडसड की लग सकती है लॉटरी !
राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में अब की बार  बोंडे और अडसड की लग सकती है लॉटरी !

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नवरात्रि में मंत्रिमंडल का विस्तार करने की चर्चा है। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नए चेहरों को मौका दिए जाने की संभावना है। जिसमें अमरावती जिला और वर्धा जिले का कद बढ़ सकता है। सूत्रों व्दारा मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व कृषिमंत्री पांडुरंग फुंडकर के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर जिले के धामणगांव के भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य अरुण अडसड़ को विधान परिषद भेजकर मौका दिया गया है। ऐसे में अरुण अडसड़ को मंत्रिमंडल के विस्तार में जगह मिलने की संभावना है। उन्हें कृषि मंत्री बनाए जाने की चर्चा  है या फिर ऐन वक्त पर उन्हें विधान परिषद का उपसभापति भी बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले मोर्शी निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक डा. अनिल बोंडे की भी मंत्रिमंडल में लॉटरी लगना तय माना जा रहा है। बोंडे को वर्धा जिले का पालकमंत्री पद भी सौंपा जा सकता है। ज्ञात रहे कि मोर्शी तहसील के आसपास वाले कुछ तहसील वर्धा जिले में आते हैं। जिसे देखते हुए भाजपा के बोंडे वर्धा के पालकमंत्री बन सकते हैं। हाल ही में भाजपा ने अमरावती शहर के भाजपा विधायक डा. सुनील देशमुख को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर विदर्भ विकास महामंडल का उपाध्यक्ष पद सौंपा है। 

प्रदेशाध्यक्ष लेंगे अंतिम निर्णय
आगामी दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार होना लगभग तय है। लेकिन इस विस्तार में किसे मौका दिया जाएगा यह कहना अभी उचित नहीं है। इस संदर्भ में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, मुख्यमंत्री समेत राज्य के वरिष्ठ नेता अंतिम निर्णय लेंगे।   (  शिवराय कुलकर्णी, प्रदेशप्रवक्ता, भाजपा)

धांडे को धामणगांव से दी जाएगी उम्मीदवारी!
बताया जाता है कि विदर्भ की अग्रणी संस्था विदर्भ यूथ वेलफेअर सोसायटी के अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकारी सदस्य डा. नितीन धांडे को धामणगांव से चुनावी मैदान में उतारने का विचार पार्टी व्दारा किया जा रहा है। इस सीट पर पिछले कई वर्षों से अरुण अड़सड़ चुनाव मैदान में थे। मगर अब उनका विधान परिषद पर चयन किए जाने के बाद अब इस निर्वाचन क्षेत्र से नितीन धांडे को मौका देकर व्यापारी वर्ग को खुश करने की जुगाड़ में भाजपा लगी हुयी है। इस संदर्भ में भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आगामी दिनों में डा. नितीन धांडे, डा. अनिल बोंडे और पूर्व विधायक अरुण अड़सड़ के संदर्भ में पार्टी बड़ा फैसला कर सकती है।

Created On :   27 Sep 2018 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story