डोकलाम विवाद के बाद BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे मोदी

BRICS: will be on China and India, all eyes will be seen today
डोकलाम विवाद के बाद BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे मोदी
डोकलाम विवाद के बाद BRICS सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे मोदी

डिडिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच लगभग दो महीने चले डोकलाम विवाद के बाद दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाएं पीछे हटा ली थीं। हालांकि चीन ने भारत के दबाव में ऐसा किया, लेकिन अब दोनों देश एक बार फिर BRICS सम्मेलन में आमने-सामने नजर आएंगे। 3 से 5 सितंबर के बीच होने वाले नौवें BRICS सम्मेलन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रविवार देर शाम चीन पहुंच गए हैं। 

पीएम मोदी ने किया ट्वीटकर बताया कि वे "ब्रिक्स सम्मेलन के लिए श्यामन पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं को लेकर उत्साहित हूं। इतनी गर्मजोशी के साथ स्वागत करते भारतीय समुदाय को देखकर खुश हूं।" पीएम मोदी चीन के श्यामन में भारतीयों से मिले।

सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी BRICS के सदस्य पांच देशों के साथ 4 मेहमान देशों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। इस लिहाज से सम्मेलन में कुल नौ देश शामिल होंगे और मोदी सभी देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। आपको बता दें BRICS देशों की ये नौंवी शिखर बैठक है। मोदी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग से भी मुलाकात होगी। 

मोदी ने कहा है कि, "BRICS सम्मेलन में नौ देशों के प्रमुखों से मिलने की प्रतीक्षा कर रहा हूं।" वैसे वे किन देशों के प्रमुखों से मिलेंगे, इसका विवरण नहीं दिया है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के प्रमुखों के अलावा चीन की तरफ से आमंत्रित कुछ मेहमान देशों के प्रमुख भी शामिल होंगे। मेहमान देशों थाईलैंड, मिस्र, मैक्सिको और ताजिकिस्तान भी शामिल हैं। 

मोदी ने कहा है कि "पिछले वर्ष गोवा में हुए BRICS शिखर सम्मेलन में लिए गए फैसलों और बनी समितियों को सकारात्मक तौर पर आगे ले जाया जाएगा।" मोदी ने यह स्पष्ट किया है कि चीन के नेतृत्व में BRICS संगठन को और मजबूत बनाने का काम किया जाएगा।

5 विकासशील देशों का ग्रुप है BRICS

  • BRICS पांच विकासशील देशों (ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और साउथ अफ्रीका) का ग्रुप है। 
  • यह ग्रुप 2009 से लगातार ब्रिक्स समिट करता आ रहा है। 
  • 26% दुनिया का एरिया ब्रिक्स देश कवर करते हैं।
  • 23% हिस्सा दुनिया की जीडीपी में इन देशों का है।
  • 42% दुनिया की आबादी इस ग्रुप के देश कवर करते हैं। 

चीन के बाद म्यांमार जाएंगे मोदी
मोदी ने सम्मेलन में शामिल होने को लेकर शनिवार को अपने फेसबुक वॉल पर BRICS के साथ ही म्यांमार यात्रा के बारे में जानकारी दी है। मोदी चीन में दो दिन रुकने के बाद मंगलवार को म्यांमार जाएंगे। दोनों देश आधारभूत ढांचा क्षेत्र, बिजली, ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के लिए उत्सुक हैं। मोदी की यह पहली द्विपक्षीय म्यांमार यात्रा होगी। वे 2014 में आसियान शिखर सम्मेलन के लिए गए थे। म्यांमार में दो दिन रुकने के बाद गुरुवार को मालदीव रवाना होंगे। वे वहां कुछ घंटे ही रुकेंगे और इसके बाद स्वदेश लौट अाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी म्यांमार की तरह मालदीव की भी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर जा रहे हैं। 

Created On :   3 Sep 2017 4:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story