बजट 2018 : राजकोषीय घाटे के लिए चीन और पाकिस्तान को सिखाएंगे सबक

budget 2018 could get a helping hand from pakistan and china by selling enemy properties
बजट 2018 : राजकोषीय घाटे के लिए चीन और पाकिस्तान को सिखाएंगे सबक
बजट 2018 : राजकोषीय घाटे के लिए चीन और पाकिस्तान को सिखाएंगे सबक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट 1 फरवरी को पेश होने जा रहा है। इस बजट के पेश होने से पहले ही भारत सरकार राजकोषीय घाटे की चिंता में डूबी हुई है। मोदी सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस राजकोषीय घाटे से उबरने के लिए पाकिस्तान और चीन को सबक सिखाने का फैसला किया है। दरअसल मोदी सरकार चीन और पाकिस्तान जाकर बस चुके लोगों की शत्रु संपत्ति जब्त कर सकती है।

जानकारी के अनुसार देश में करीब 9 हजार ऐसी शत्रु संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत करीब 1 लाख करोड़ रुपए के करीब आंकी गई है। अगर सरकार इसमें से कुछ संपत्ति भी नीलाम कर दे तो अच्छी खासी रकम आ सकती है और राजकोषीय घाटे में काफी मदद मिल सकती है।

माना यह भी जा रहा है कि राजकोषीय घाटे के बावजूद मोदी सरकार वर्ष 2018-19 के आम बजट में लोगों को कई तोहफे दे सकती है। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार हर नागरिक को हेल्थ इंश्योरेंस का तोहफा दे सकती है। वित्त मंत्री एक फरवरी को पेश होने वाले आगामी बजट में कर स्लैब में व्यापक बदलाव कर सकते हैं। वर्ष 2018-19 के आगामी आम बजट में मोदी सरकार टैक्स छूट सीमा बढ़ाने के साथ टैक्स स्लैब में भी बदलाव कर सकती है।

बता दें कि सरकार की ओर से शत्रु संपत्तियों की लिस्ट बनाने का काम प्रगति पर है। जबकि शत्रु संपत्ति कानून संशोधन विधेयक 2017 के जरिए सरकार इस काम को पहले ही आसान बना चुकी है। अब शत्रु संपत्ति की कस्टडी रखने वाले उसे बेच सकते हैं, शत्रु संपत्ति कानून, 1968 में ऐसी सुविधा नहीं थी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी थी कि 6 हजार 289 शत्रु संपत्तियों का सर्वे पूरा हो चुका है और उनमें से जिन पर किसी तरह का विवाद नहीं है, उनको जल्द से जल्द नीलाम भी किया जा सकता है।

पाकिस्तानियों की संपत्तियां
भारत छोड़कर पाकिस्तान जाकर बसने वाले लोगों की देश में कुल 9,280 संपत्तियां हैं। पाक जाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा 4,991 संपत्ति उत्तर प्रदेश में हैं। जबकि पश्चिम बंगाल में ऐसी 2,735 संपत्तियां हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में ऐसी 487 संपत्तियां है।

चीनी नागरिकों की संपत्तियां
चीन जाकर वहां की नागरिकता लेने वाले लोगों की 149 संपत्तियां भारत देश में मौजूद हैं, जो आज भी विवादित हैं। इनमें सबसे अधिक 57 शत्रु संपत्तियां मेघायल में हैं, जबकि 29 पश्चिम बंगाल में हैं। असम में ऐसी 7 प्रॉपर्टीज हैं। तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली और असम में भी ऐसी कुछ प्रॉपर्टीज हैं।

Created On :   16 Jan 2018 4:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story