बुध का मकर राशि में गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर

budh gochar 2019: planet mercury transit into Sagittarius
बुध का मकर राशि में गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर
बुध का मकर राशि में गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर

डिजिटल डेस्क। बुध ग्रह 20 जनवरी 2018, रविवार को रात्रि में 8:59 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा, जोकि 7 फरवरी सुबह 9.31 मिनट तक रहेगा। बुध के मकर राशि में होने वाले गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन हर राशि पर इसका असर अलग-अलग रहेगा। वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि और संचार का कारक माना जाता है। बुध के शुभ प्रभाव से व्यक्ति तेजी से सोचने और इच्छाशक्ति वाला होता है। बुध ग्रह 20 जनवरी की रात से मकर राशि में गोचर करने वाला है। आईये जानते हैं सभी  राशियों पर होने वाला इस ज्योतिषीय बुध का राशि परिवर्तन का प्रभाव क्या होगा? मकर राशि के जातक शक्तिशाली, यथार्थवादी और कार्य कुशल होते हैं। बुध ग्रह बुद्धि और वाणी का दाता होता है इसलिए बुध के प्रभाव से मकर राशि के व्यक्तिओं को तेज दिमाग और तीव्र स्मरण शक्ति की प्राप्ति होगी।


मेष राशि फल

इस गोचर के दौरान बुध आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। बुध की यह स्थिति दर्शाती है कि इस अवधि में कार्य स्थल पर आपके काम को सराहा जाएगा और प्रशंसा होगी। इसके अलावा पूर्व में किए गए कार्यों के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। बुध के प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आचरण और व्यवहार में आश्चर्यजनक परिवर्तन होने से व्यक्तित्व का विकास होगा। सामाजिक मेल मिलाप बढ़ने से नए संपर्क बनेंगे, इसकी वजह से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपने शौक को अपनी आय का साधन बना सकते हैं। वे लोग जो मार्केटिंग जैसे काम से जुड़े हैं उन्हें इस अवधि में खास लाभ होने के योग हैं। ऊर्जावान होने के करण से आप विरोधी और शत्रुओं पर हावी रहेंगे। बुध के गोचर के करण छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।


उपाय- हनुमान जी की आराधना करें।


वृषभ राशि फल

बुध के नौंवे भाव में गोचर करने से आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वो जातक जो उच्च शिक्षा ग्रहण करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है।  स्कूली छात्र पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। गोचर की इस अवधि में परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा खासकर बच्चों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। परिजन या दोस्तों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय रहने के लिए लोगों से मेल मिलाप बढ़ाएंगे। इस समय जो भी अवसर आपको मिले उसका पूरा लाभ उठाएं। बुध के प्रभाव से आपके प्रेम संबंध भी बहुत अच्छे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव प्रेमी या जीवन साथी पर होगा। इसके परिणामस्वरूप संबंधों में और मधुरता आएगी।


उपाय- गौ माता की सेवा करें और उन्हें चारा खिलाएं।


मिथुन राशि फल

बुध का आपके आठवें भाव में गोचर करना, सेहत के लिए हानिकारक संकेत दे रहा है। इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। बुध के प्रभाव से अचानक कोई आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। इस समय आय में बढ़ोतरी होने से निवेश की योजना बनना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगी। कहीं से शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहने से थोड़ी-बहुत उथल-पुथल रहेगी। इस समय संयम के साथ काम लें और मर्यादित आचरण रखें। अकारण के विवाद से बचने की प्रयास करें। इस समय रहस्यमयी विद्या और आध्यात्मिक चिंतन की लालसा बनी रहेगी।

उपाय- अपनी बहन को कोई अच्छा सा उपहार दें।

 

कर्क राशि फल

बुध आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा जो यह संकेत दे रहा है कि आपको विदेश से कोई शुभ सुचना मिल सकती है। सांझेदारी के साथ व्यापार शुरू करने का यह अच्छा समय है, जो आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। इस समय में आपके भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन साथी को नोकरी या व्यापार में भी उन्नति मिलेगी। कार्य स्थल पर उनके काम की प्रशंसा होगी और उन्हें नई पहचान मिलेगी। अभिमान को हावी नहीं होने दे अन्यथा आपका अहंकारी स्वभाव वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। बुध के इस गोचर के समय मित्रों और कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है इस समय में उन्हें अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 
लेकिन इसके लिए पहले लक्ष्य बनाएं और उन्हें प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम भी करें।


उपाय- शिवलिंग पर चंदन चढ़ाएं।


सिंह राशि फल

आपके छठवें भाव में बुध का गोचर करना आपको आर्थिक हानि दे सकता है। आर्थिक विषय के लिए यह समय बिल्कुल शुभ नहीं है इसलिए अगर आप निवेश की कोई योजना बना रहे हैं तो उसे टाल दें। इस समय में वित्तीय प्रबंधन और खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साथ ही किसी भी मामले में अपनी राय देने से पहले सोच-समझकर बोलें। अर्थ का अनर्थ होने से आपकी छवि को हानि पहुंचा सकता है। इसलिए समय देखकर बात करें। अकारण के विवादों से बचने का प्रयास करें। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। इसलिए विवाद को कूटनीतिक से सुलझाने का प्रयास करें। कार्यालय में पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम करते रहें।


उपाय- जल में कुमकुम मिलाकर सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल चढ़ाएं।


कन्या राशि फल

बुध के मकर राशि में गोचर के फलस्वरूप बुध ग्रह कन्या राशि से पांचवें भाव में संचरण करेगा। पांचवें भाव में बुध के स्थित होने से छात्रों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। इस समय वे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। साथ ही इस अवधि में छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होगी और उनका मन कुछ नया सीखने की ओर होगा। नौकरी करने वाले जातक भी बुध के प्रभाव से लाभान्वित होंगे। इस समय उन्हें नौकरी के नए अवसर मिल सकतें हैं या वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। संतान के साथ अधिक और अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस समय में मिलने वाले हर अवसर को भुनाने का प्रयास करें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम सम्मिलित होने की लालसा बढ़ेगी।


उपाय- गौ माता की सेवा करें।

 

तुला राशि फल

बुध के चौथे भाव में गोचर करने के फलस्वरूप पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। यदि आप स्थान परिवर्तन करने या फिर घर के पुनर्निमाण करने का सोच रहे हैं तो इस कार्य के लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग अपने घर से दूर रह रहे हैं उनकी भेंट अपने परिजनों से हो सकती है। अच्छी निर्णय क्षमता से कार्य स्थल पर आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। समझदारी से काम लेने पर व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन में सफलता मिलेगी। व्यवहार कुशल रहने का प्रयास करें, जो भी कहें स्पष्ट कहें। अच्छी वाणी बोलें और सुखी रहें।


उपाय- गौ माता को रोजाना गेहूं खिलाएं।


वृश्चिक राशि फल

बुध का आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर होने से नई ऊर्जा का संचार होगा। इस समय आपका ध्यान अपने लक्ष्यों की प्राप्ति पर रहेगा और आप सफलता के नए आयाम भी तय करेंगे। आप ज्ञान प्राप्त करने और नई चीजों को सीखने के लिए लालयित रहेंगे। संचार, जन संपर्क और मार्केटिंग जैसे बिज़नेस से जुड़े जातकों को अपने काम से नई पहचान और सफलता मिलेगी। इस समय कुछ लोगों को विशेष सफलता भी हाथ लग सकती है। आपके छोटे भाई-बहनों के लिए यह गोचर शुभ फल नहीं देगा। इस समय आप स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से जूझ सकते हैं। इस समय छोटी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। अकारण तनाव ना लें और मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से योगा करें।


उपाय- चीटियों को गेहूं का आटा डालें।


धनु राशि फल

बुध ग्रह का मकर राशि में होने वाला गोचर धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस गोचर के समय में बुध के दूसरे भाव में स्थित होने से कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। इस अवधि में आर्थिक लाभ होने की संभावना भी है। संयमित भाषा का उपयोग करें। आपके अच्छे स्वभाव के कारण आपके प्रति लोगों की सोच में बड़ा परिवर्तन आएगा। इस समय में आपका जीवन साथी किसी बड़े आर्थिक लाभ का कारक बन सकता है यानि उनके कारण आपको धन लाभ हो सकता है। बुध के गोचर के काल में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दुखी कर सकती हैं इसलिए छोटी से छोटी बात को अनदेखी ना करें। परिजनों के बीच आपके सम्मान में वृद्धि होगी। मुसीबत की घड़ी में सभी लोग आप से मदद की उम्मीद करेंगे। व्यापारिक सांझेदारी से आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। इस समय धैर्य के साथ काम लें। ग़लतियों से सीखने का प्रयास करें और कुछ बड़ा सोचें।


उपाय- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।


मकर राशि फल

बुध ग्रह आपकी ही राशि में लग्न भाव में गोचर करेगा। बुध की यह स्थिति और उसके प्रभाव से आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस समय आप अच्छे सामाजिक संबंध स्थापित कर सकते हैं। इस समय में आपको नई पहचान और सराहना मिल सकती है। वे लोग जो शासकीय सेवाओं में कार्यरत हैं उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मानसिक शांति बने रहने से आपका मन स्थिर और खुश रहेगा। अहंकारी और जिद्दी स्वभाव से बचें। इस समय विवादों में ना उलझें वरना ये छोटे-मोटे झगड़े आपको बड़ी परेशानी में डाल सकते हैं। इस अवधि में ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिल सकती है।


उपाय- पीपल के पेड़ पर रोजाना जल चढ़ाएं।


कुम्भ राशि फल

आपकी राशि में बुध का बारहवें भाव में गोचर करना छात्रों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। इस समय छात्र उच्च शिक्षा हेतु विदेश जाने के लिए प्रेरित होंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक क्रियाओं के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। इस समय में कई जातक यात्रा की योजना बना सकते हैं। प्रेम प्रसंग के विषय में यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस समय अपने सांझेदार के साथ अकारण विवाद करने से बचें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। जीवन साथी की खोज शीघ्र ही समाप्त होने वाली है, क्योंकि बुध के प्रभाव से विवाह के योग बन रहे हैं। कार्यालय में आपके कामकाज़ की प्रशंसा होगी जिस कारण आपकी नई पहचान बनेगी। आप विरोधियों से हर विषय में आगे रहेंगे।


उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।


मीन राशि फल

बुध ग्रह के आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करने से वैवाहिक जीवन आनंदित रहने वाला है। जीवन साथी के साथ निकटता बढ़ेगी और एक-दूसरे को अधिक समय भी दे पाएंगे। प्रेम प्रसंग के विषय में भी आप सौभाग्यशाली रहेंगे, क्योंकि इस समय में नए रिश्ते बन सकते हैं। इस समय में आपकी पत्नी या व्यापारिक सांझेदार की सहायता से आपको धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। अपने बौद्धिक कौशल और ज्ञान के कारण निजी और कामकाजी जीवन में आप उन्नति करेंगे। वे लोग जो अपनी संपत्ति को बेचने या फिर किराये पर देने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें अच्छे दाम मिल सकते है। जीवन साथी की सहायता से आपकी वर्षो पुरानी इच्छा पूर्ण हो सकती है।


उपाय- भगवान विष्णु को पीला चंदन चढ़ाएं।

Created On :   13 Jan 2019 6:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story