बुलंदशहर: 38 दिन से फरार BJP मोर्चा अध्यक्ष पुलिस गिरफ्त में

Bulandshahr: polie arrested bjp Yuva Morcha president shikhar agarwal of Siyana
बुलंदशहर: 38 दिन से फरार BJP मोर्चा अध्यक्ष पुलिस गिरफ्त में
बुलंदशहर: 38 दिन से फरार BJP मोर्चा अध्यक्ष पुलिस गिरफ्त में
हाईलाइट
  • 51 आरोपी अब भी फरार
  • तलाश में पुलिस ने मारे छापे
  • बुधवार देर रात किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बुलंदशहर हिंसा में मुख्य आरोपी बनाए गए शिखर अग्रवाल को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। वह स्याना का भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष है। घटना के बाद से ही शिखर अग्रवाल फरार चल रहा था, जिसे हापुड़ से पकड़ा गया है।

शिखर के बाद अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की संख्या 36 हो गई है, जबकि इस मामले में अब भी 51 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शिखर को पकड़ने के लिए देर रात करीब एक दर्जन जगहों पर छापा मारा था। एक दिन पहले ही शिखर ने वीडियो जारी कर पुलिस को धमकी दी थी। स्याना-चिंगरावठी बवाल में जिन आरोपियों के नाम दर्ज किए गए थे, शिखर उनमें से एक था।  

एसआईटी की एक टीम शिखर से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इससे पहले सोमवार को पवन कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से फरार 51 आरोपियों की तलाश में क्राइम ब्रांच भी जुटी हुई है। 

बता दें कि 3 दिसंबर को गौकशी के विवाद पर बुलंदशहर के स्याना में हिंसा हो गई थी, जिसमें सुमित कुमार नामक युवक और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में 50-60 लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में एसआई सुभाष चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 

 

Created On :   10 Jan 2019 7:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story