क्या बुराड़ी में एक साथ खुदकुशी करने वाले 11 लोगों का हो गया है पुर्नजन्म? जानिए तस्वीरों की सच्चाई..

Burari Case: Rebirth of 11 people who made suicide in burari
क्या बुराड़ी में एक साथ खुदकुशी करने वाले 11 लोगों का हो गया है पुर्नजन्म? जानिए तस्वीरों की सच्चाई..
क्या बुराड़ी में एक साथ खुदकुशी करने वाले 11 लोगों का हो गया है पुर्नजन्म? जानिए तस्वीरों की सच्चाई..

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 30 जून 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की एकसाथ मौत हुई थी। इस घटना ने केवल दिल्ली ही नहीं पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अब तक इस मामले का खुलासा पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही नहीं कर पाई हैं कि इस घटना के पीछे कारण क्या था। इस पूरे मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन कई लोगों का मानना है कि इन सभी की हत्या की गई है। इन सब बाते से इतर अब इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है।

क्या है वायरल पोस्ट ? 

इस वायरल पोस्ट के मुताबिक दिल्ली के बुराड़ी में हुई इस घटना में मारे गए सभी लोगों का पुर्नजन्म हो गया है। जी हां सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जो किसी अस्पताल की है। इस तस्वीर में हॉस्पिटल स्टाफ के साथ 11 बच्चे दिखाई दे रहे हैं। ये सभी बच्चे एकसाथ एक बिस्तर पर लेटे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है "बुराड़ी के परिवार के सभी 11 लोगों का पुनर्जन्म हो गया है। सूरत में एक पारसी महिला ने बच्चों को जन्म दिया है। दावा किया जा रहा है कि ये सभी बुराड़ी के लोग ही हैं, जिनका पुनर्जन्म हुआ है।"

क्या है सच्चाई 

हालांकि जब इस बात की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो ये बात पूरी तरह से झूठी साबित हुई है। दरअसल इस फोटो में दिखाई दे रहे सभी 11 बच्चों को नौ महिलाओं ने जन्म दिया है। इनमें से 7 महिलाओं ने एक-एक बच्चे को जन्म दिया जबकि दो महिलाओं ने दो-दो बच्चों को जन्म दिया है। ये तस्वीर भी 11.11.11 यानी 11 नवंबर 2011 की है।

Created On :   4 Aug 2018 2:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story