कपुरी मोड़ पर बस और वल्कर की भिड़ंत, 9 घायल

Bus and Valkar collide on Kapuri turn, 9 injured
कपुरी मोड़ पर बस और वल्कर की भिड़ंत, 9 घायल
कपुरी मोड़ पर बस और वल्कर की भिड़ंत, 9 घायल


डिजिटल डेस्क सीधी। चुरहट थाना के कपुरी गांव में रविवार  सुबह वल्कर एवं बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 9 यात्री घायल हो गए हैं। कपुरी के अंधे मोड़ पर हुई दुर्घटना के समय कोहरे के कारण दोनों वाहनों की रफ्तार तेज नहीं थी अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारीके अनुसार  दुर्घटना में घायल हुए बस के यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरहट पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गहरी चोंटे आने के कारण उन्हें रीवा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सात घायलों का उपचार चुरहट अस्पताल में ही किया जा रहा है। गौरतलब है कि रोजाना की तरह आज भी कृष्णा ट्रेवल्स क्रमांक एमपी-17 पी 5151 यात्रियों को लेकर सीधी से करीब 7 बजे रवाना हुई। चुरहट से आगे कपुरी मोड़ में बस के पहुंचने पर सामने से आ रहे बल्कर से उसकी भिडं़त हो गई। दुर्घटना होते ही बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनाई देने लगी वहां से गुजर रहे वाहनों के सवार एवं समीपी ग्रामीणों द्वारा तत्परता पूर्वक मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बस से नीचे उतारा गया। बस मे आगे सवार यात्रियों को इस हादसे में चोंटे आई है। जबकि बीच एवं पीछे बैठे यात्री हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित रहे। 
ये हुए हादसे में घायल
सड़क हादसे में घायल हुए बस यात्रियों में सुनील पिता राजकुमार पटेल  37 वर्ष निवासी पचोखर, अमरेन्द्र ङ्क्षसह पिता नारायण ङ्क्षसह 40 वर्ष मवई, मधू मिश्रा पति अरूण मिश्रा 40 वर्ष उपनी, शकुंतला ङ्क्षसह पति रविनारायण ङ्क्षसह, अंशू ङ्क्षसह पिता अमरेन्द्र ङ्क्षसह 11 वर्ष मवई, रामनरेश गुप्ता पिता सियासरण गुप्ता 50 वर्ष मवई, विनीता शुक्ला पति जानकी शुक्ला 36 वर्ष पटेल पुल सीधी, प्रमोद कुमार ङ्क्षसह पिता द्वारिका ङ्क्षसह 36 वर्ष निवासी गोहद भिंड, महावीर यादव पिता गजाधर यादव 52 वर्ष कुडिय़ा रामपुर नैकिन शामिल है। 

Created On :   15 Dec 2019 5:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story