यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 25 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

Bus loaded with passengers fall down from the bridge, 25 injured
यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 25 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर
यात्रियों से भरी बस पुल से नीचे गिरी, 25 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, सीधी। तेज रफ्तार जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गौरदह पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हुए हैं, जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

रीवा से सीधी जा रही बघेल बस आज सुबह करीब 9 बजे अनियंत्रित होकर गौरदह पुल के नीचे जा गिरी। बस के पुल के नीचे गिरते ही यात्रियों की चीख पुकार हो गई। आसपास के लोगों ने तत्परतापूर्वक घटना स्थल में पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। रामपुर नैकिन थाना के पुलिस चौकी खड्डी अंतर्गत गौरदह में हुये हादसे की सूचना पाते ही 100 डायल पुलिस एवं एम्बुलेंस भी कुछ समय के अंदर पहुंच गई।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया, रामपुर नैकिन एवं मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा पहुंचाया गया। घटना के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। इनमें करीब 25 यात्री घायल हुये। सामान्य रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं जिन्हें ज्यादा चोटें आई हैं उनको भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

गंभीर यात्रियों को रीवा अस्पताल किया रैफर
इस हादसे में तीन यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रीवा पहुंचाया गया है। रीवा पहुंचाये गये घायलों में कमला तिवारी पति रमेश तिवारी निवासी खैरा उम्र 45 वर्ष ऐनम भी शामिल हैं। वह बस से अपनी ड्यूटी में कठार जा रही थी इन्हें गहरी चोटें आने से बेहोशी हालत में रीवा रेफर किया गया है।  वहीं बृजेश द्विवेदी पिता रघुवंश द्विवेदी उम्र 33 वर्ष निवासी झगरी, संगीता सिंह पिता चन्द्रभान सिंह गोड उम्र 18 वर्ष निवासी पोस्ता को भी गहरी चोटें आने पर रीवा रेफर की गई हैं। घायलों के अनुसार घटना के वक्त बस की रफ्तार ज्यादा थी और पुल पर पहुंचते ही बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी।

Created On :   21 Jan 2019 11:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story