राजस्थान में कांग्रेस का कमबैक, बंगाल में 'दीदी' का जादू

राजस्थान में कांग्रेस का कमबैक, बंगाल में 'दीदी' का जादू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हुए उपचुनावों में बीजेपी को करारा झटका लगा है। राजस्थान की दो लोकसभा और 1 विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। तीनों सीटें पहले बीजेपी के पास थीं, जो अब कांग्रेस की झोली में चली गई हैं। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी का जादू बरकरार है। यहां उलुबेरिया लोकसभा और नवपाड़ा विधानसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है। 

 

ऐसे रहे परिणाम

  • राजस्थान में अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डा. करण सिंह यादव ने भाजपा के जयवंत सिंह यादव को एक लाख 96 हजार 496 मतों के अंतर से हराया।
  • अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रघु शर्मा ने भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा को 84 हजार 414 मतों के अंतर से पराजित किया।
  • मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने भाजपा के शक्ति सिंह हांडा को 12 हजार 976 मतों से पराजित किया।
  • पश्चिम बंगाल की उलुबेड़िया लोकसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी सजदा अहमद ने 4 लाख 70 हजार वोटों से बंपर जीत हासिल की।
  • नोयापाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल प्रत्याशी सुनील सिंह ने 1,11,729 वोटों के साथ चुनाव जीता। उन्होंने सीपीएम की गार्गी चटर्जी, बीजेपी के संदीप बनर्जी और कांग्रेस के गौतम बोस को मात दी। 
 
राहुल गांधी का ट्विट
 
कांग्रेस को मिली सफलता पर राहुल गांधी ने भी राजस्थान के कांग्रेस विंग को बधाई दी है।
 
 

इसलिए हुए थे उपचुनाव

राजस्थान में बीजेपी की सरकार है और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री हैं,  जबकि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ और मांडलगढ़ बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो जाने के कारण तीनों सीटों पर उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव के नतीजे के बाद अब ये सीटें कांग्रेस के पास चली गई हैं। अब लोकसभा में कांग्रेस के 47 सांसद हो गए हैं। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर ही जीत पाई थी।

 

वहीं पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया लोकसभा के तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद और नॉर्थ 24 परगना जिले के नवपाड़ा विधानसभा के कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष की मौत होने के बाद ये सीटें खाली थी। हालांकि अभी भी इन सीटों पर टीएमसी का ही कब्जा बरकरार है। इस नतीजे की बड़ी बात ये रही कि बीजेपी यहां दूसरे नंबर पर आई, जबकि पिछली बार यहां CPM दूसरे नंबर पर थी।  इस बार CPM तीसरे नंबर पर खिसक गई। बीजेपी ने इस लोकसभा सीट पर अपना वोट प्रतिशत दोगुना कर दिया है। जबकि सीपीएम का जनाधार घटा है। पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के नतीजों से कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस चौथे नंबर पर है। 

 

01.20 pm (IST) - ट्विटर पर बधाई

 

 

 

01.15 pm (IST) - माण्डलगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले ली है। यहां कांग्रेस ने 12976 मतों से जीत दर्ज की है। अलवर व अजमेर लोकसभा सीट  पर कांग्रेस की जीत तय हो चुकी है। एेसे में राजस्थान के जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया है। उधर, कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

 

01.10 pm(IST) - अलवर में कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 299444 वोट, बीजेपी को 227343 वोट मिले है। अजमेर में कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 235175 वोट, बीजेपी को 190696 वोट मिले हैं। मांडलगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 51870 वोट, बीजेपी को 48967 वोट मिले हैं।

 

11:58 am(IST) -  उलुबेरिया में टीएमसी ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है बीजेपी दूसरे नंबर पर चल रही है. लेफ्ट तीसरे नंबर पर खिसक गई है।

 

11:50 am(IST) -  अजमेर में काउंटिंग के बीच कांग्रेस ने EVM बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने संसदीय सचिव सुरेश रावत पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें बदलने का  लगाया गया है आरोप।

 

11:40 am(IST) -  मांडलगढ़ में 15वें राउंड की काउंटिंग खत्म। कांग्रेस की बढ़त बरकरार।

 

10:36 am (IST) - नवपाड़ा में टीएमसी ने जीत हासिल कर ली है। जीत से उत्साहित कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। नवपाड़ा में टीएमसी उम्मीदवार सुनील सिंह 63018 वोटों से जीत गए हैं। बीजेपी 38711वोटों के साथ दूसरे, सीपीआईएम 35497 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। जबकि, 10527 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रही।

 

10.30 am (IST) - उलुबेरिया में टीएमसी लीड कर रही है। टीएमसी कैंडिडेट को 40829 मिले हैं।  बीजेपी 17625 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। सीपीआईएम को 8576 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 1300 वोट मिले हैं।

 

10.25 am (IST)- नवपाड़ा में 14वें राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी 63016 वोटों के साथ आगे चल रही है। यहां टीएमसी उम्मीदवार सुनील सिंह को 101720 वोट मिले हैं। बीजेपी 38704 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है।

 

10.15 am(IST) - उलुबेरिया में पहले राउंड के बाद टीएमसी 40829 वोटों के साथ आगे है। 17625 वोटों के साथ बीजेपी दूसरे, 8576  वोटों के साथ सीपीआईएम तीसरे नंबर पर है।

 

09.53 am(IST) - नवपाड़ा में TMC 7वें राउंड की काउंटिंग के बाद लीड कर रही है। बीजेपी-कांग्रेस के साथ मुकाबले में टीमएसी काफी आगे निकल चुकी है। सातवें राउंड के बाद TMC को 51694 वोट मिले है। 19067 वोटों के साथ सीपीआईएम की गार्गी चटर्जी दूसरे नंबर पर हैं। 17688 वोटों के साथ बीजेपी तीसरे नंबर पर है।  


09.50 am(IST) - मांडलगढ़ में चार राउंड की मतगणना पूरी। बीजेपी यहां आगे चल रही है।  बीजेपी को 15419 मत मिले हैं, कांग्रेस को 8296 मत मिले। निर्दलीय गोपाल मालवीय तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। मालवीय को 6935 मत मिले। यहां 933 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया।

 

09.42 am (IST) - बंगाल के नवपाड़ा में ममता का जादू दिखाई दे रहा है। टीएमसी काफी आगे निकल चुकी है। 6 राउंड की काउंटिंग के बाद टीएमसी कैंडिडेट को अब तक 46281 वोट मिल चुके हैं। दूसरे पोजिशन के लिए बीजेपी- सीपीआईएम में कड़ा मुकाबला चल रहा है। 

 

09.41 am (IST) - मांडलगढ़ में दूसरे राउंड में भाजपा आगे है। कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भाजपा को 7241, कांग्रेस को 2850 वोट मिले हैं। निर्दलीय गोपाल मालवीय को 4169 वोट मिले हैं।  470 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया है।

 

09.40 am (IST) - अलवर और अजमेर में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30,595 वोट से आगे। वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर  कांग्रेस 7585 वोट से आगे

 

09.38 am (IST) - अजमेर में काउंटिंग जारी है।  किशनगढ़ में 34, पुष्कर में 20, अजमेर उत्तर में 24, अजमेर दक्षिण में 23,नसीराबाद में 29, मसूदा में 24,केकड़ी में 34,दूदू में 23 राउंड में काउंटिंग पूरी होगी।

 

09.37 am (IST) - उलुबेरिया में टीएमसी 30 हजार वोटों से आगे चल रही है।

 

09.35 am (IST) - नवपाड़ा में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद TMC 29837 वोटों के साथ आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर CPM है, जबकि BJP तीसरे नंबर पर है। 

 

09.28 am (IST) - उलुबेरिया सीट पर पहले राउंड के बाद टीएमसी आगे चल रही है।

 

09.25 am (IST) - मांडलगढ़ उपचुनाव: दूसरे राउंड में भाजपा आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। भाजपा को 7241 वोट, जबकि कांग्रेस को 2850 वोट मिले हैं।  निर्दलीय गोपाल मालवीय 4169 मत मिले हैं।  470 ने नोटा का उपयोग किया है।

 

09.22 am (IST) - अजमेर उपचुनाव: पहले राउंड में सब जगह कांग्रेस आगे, केवल नसीराबाद में भाजपा आगे। अजमेर उत्तर में 2300 वोटों से कांग्रेस आगे चल रही है। अजमेर दक्षिण में 1148 से कांग्रेस आगे है।

 

09.20 am (IST) - अलवर उपचुनाव: दूसरे राउंड में कांग्रेस को बढ़त दूसरे राउंड में कांग्रेस को 3285 वोट मिले हैं। बीजेपी को 2968 वोट मिले हैं।

 

09.14 am (IST) - मांडलगढ़ सीट पर पहले राउंड में बीजेपी आगे निकल गई है। कांग्रेस प्रत्याशी पहले राउंड में तीसरे नंबर पर हैं।

 

9.11 am (IST) - बंगाल के नवपाड़ा में तीसरे राउंड की काउंटिंग खत्म हो गई है। टीएमसी ने काफी बढ़त बना ली है. टीएमसी को तीसरे राउंड में 27,220 मिले हैं। 7938 वोटों के साथ बीजेपी दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस चौथे नंबर पर खिसक गई है।

 

9.10 am (IST) - मांडलगढ़ उपचुनाव परिणाम पहला राउंड पूरा।  यहां भाजपा 699 से आगे है निर्दलीय गोपाल मालवीय दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा को 2788 मत मिले हैं, कांग्रेस को 1506 मत मिले हैं। निर्दलीय गोपाल मालवीय को 2089 वोट मिले हैं।

 

8:51 am (IST) - बंगाल के नवापाड़ा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी आगे, बीजेपी दूसरे नंबर पर।

 

8:50 am (IST) - अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ में शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे।

 

8:05 am (IST) - राजस्थान की दो लोकसभा सीट, एक विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट, एक विधासभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू।

 

07.30 am (IST) - सभी सीटों के काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। 
 

Created On :   1 Feb 2018 3:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story