उपचुनाव: इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ने बाजी मारी , अन्य राज्यों में गिनती जारी

By-elections: The fate of the candidates of 51 assembly and two Lok Sabha seats decided today
उपचुनाव: इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ने बाजी मारी , अन्य राज्यों में गिनती जारी
उपचुनाव: इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस ने बाजी मारी , अन्य राज्यों में गिनती जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह शुरु हुई। इनमें से कई राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें जहां कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत हासिल की है, तो वहीं कांग्रेस ने भी जीत के झंडे गाड़े हैं।

आपको बता दें कि उपचुनाव में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, पुडुचेरी, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडू, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। जिनमें से अधिकांश राज्यों के नतीजे सामने आ चुके हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में...

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे के लिए गिनती गुरुवार को सुबह आठ से शुरू हुई। यहां धर्मशाला सीट पर नौवें राउंड की वोटिंग खत्म हो गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विशाल नेहरियां को जीत मिली है, उन्हें 23,498 वोट मिले हैं। 

वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के बागी राकेश चौधरी को 16,740 वोट और कांग्रेस विजय इंद्र कर्ण को 8212 वोट मिले हैं। इस तरह से धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी 6658 विजय रहे हैं।

केरल
माकपा ने गुरुवार को केरल की कोन्नी विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस पार्टी से छीन लिया। कांग्रेस का इस सीट पर 23 सालों से कब्जा था। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि सीपीआईएम पार्टी के उम्मीदवार के.यू. जेनिश ने 9,953 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

कांग्रेस प्रत्याशी पी. मोहनराज दूसरे स्थान पर रहे जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता के. सुरेंद्रन तीसरे स्थान पर रहे। अत्तिनगल लोक सभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री अदूर प्रकाश ने यह सीट छोड़ दी थी। प्रकाश कोन्नी सीट पर साल 1996 से हर चुनाव में जीत हासिल करते रहे थे।

पुडुचेरी
यहां कामराज नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी ए जॉन कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी एआईएनआरसी के एस भुवनेस्वरन को 7,170 मतों से हराकर जीत हासिल की है। जॉन कुमार ने कुल 24,310 मतों में से 14,782 मत हासिल किए हैं वहीं ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस प्रत्याशी को 7,612 मत मिले हैं।

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के झाबुआ उपचुनाव में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। मतगणना के 26वें राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने करीब 27 हजार वोटों से जीत हासिल की। 26 राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के भानू भूरिया को 27 हजार वोटों से हराया।

उत्तर प्रदेश
यहां लखनऊ कैंट सीट पर बीजेपी के सुरेश तिवारी ने जीत दर्ज की है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार और सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार भारत भूषण को हराया है।

बिहार
बिहार में लोकसभा की एक और 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को झटका लगा है। समस्तीपुर लोकसभा सीट से राजग उम्मीदवार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रत्याशी प्रिंस राज से आगे चल रहे हैं, परंतु विधानसभा की पांच सीटों में से चार में राजग के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। समस्तीपुर लोकसभा सीट से राजग की ओर से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस कुमार ने 60 हजार से अधिक मतों से आगे चलते हुए निर्णायक बढ़त बना ली है, जिससे उनका पहली बार लोकसभा में पहुंचना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा विधानसभा सीटों पर किशनंगज में पांच चरणों तक आगे रहने वाली भाजपा की प्रत्याशी स्वीटी सिंह, छठे चरण की गिनती के बाद एआईएमआईएम के कमरूल होदा से लगातार पिछड़ती जा रही हैं। कमरूल होदा किशनगंज से 16 हजार से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बना लिए हैं।

इधर, सिमरी बख्तियारपुर सीट पर राजद के जफर आलम 16वें राउंड के बाद 6,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि दरौंदा में निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह ने निर्णायक बढ़त बना ली है। नाथनगर से राजग के लिए कुछ राहत की खबर है, जहां से जद (यू) के लक्ष्मीलाल मंडल चार हजार मतों से आगे चल रहे हैं। बेलहर से भी राजद के प्रत्याशी रामदेव यादव ने जद (यू) के प्रत्याशी लालधारी यादव से करीब आठ हजार मतों से बढ़त बना ली है।

ओडिशा
यहां बीजेपुर विभानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बीजू जनता दल (बीजेडी) की रीता साहू ने 135957 वोटों से जीत हासिल की है। रीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के सनत गर्तिया को हराया है। 

छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के चित्रकोट में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां राजमन बेंजाम ने 17862 वोटों से जीत दर्ज की है। बेंजाम ने भाजपा के लच्छूराम कश्यप को 17862 वोटों से हराया है।

गुजरात
गुजरात में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझान के अनुसार यहां भाजपा को हार का मुं​ह देखना पड़ा है। भाजपा में आए अल्पेश ठाकोर राधनपुर से चुनाव हार गए हैं। वहीं बायड की सीट पर कांग्रेस के जशुभाई पटेल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के धवलसिंह झाला को हराया। वहीं मेहसाणा जिले की खेरालु सीट पर बीजेपी के अजमल ठाकोर को जीत मिली है। इसके अलावा महिसागर जिले की लुनवाड़ा सीट से भी भाजपा के जिग्नेश सेवक ने जीत हासिल की है।

राजस्थान
राजस्थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने मंडावा (झुंझुनू) सीट पर जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस की रीटा चौधरी 33,704 वोट से जीती हैं। रीटा ने भाजपा की सुशीला सींगड़ा को करारी शिकस्त दी है।

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में दो सीटें रहीं, जहां से निर्दलीय दल की चकत अबोह ने 5705 वोट से जीत हासिल की है।

पंजाब  
पंजाब उपचुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस की भारी जीत हुई है। यहां 4 में से 3 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 

सिक्किम
सिक्किम विधानसभा उपचुनाव - भाजपा ने मार्तमरमटेक सीट पर कब्जा कर लिया है।  बीजेपी प्रत्याशी सोनम तश वेनचुंग्पा ने करीब 6 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने एसडीएफ के नुक शेरिंग भूटिया को हराया।

तमिलनाडू उपचुनाव
तमिलनाडु में विक्रवांदी और नांगुनेरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अन्नाद्रमुक ने 113766 वोट से जीत हासिल की है।  

असम
असम में भारतीय जनता पार्टी के बिजय मालाकार ने 68455 वोटों से जीत हासिल की है।

मेघालय
मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी दल के बलजीत कुपर प्रतीक ने 12002 वोटों से विजय प्राप्त की। उन्होंने प्रतिद्धंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के बटिंग्सःइन लॅटमोन रिनगंगे को हराया।

तेलंगाना 

 

Created On :   24 Oct 2019 5:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story