जींद उपचुनाव: कांग्रेस के सुरजेवाला 3rd नंबर पर, BJP के कृष्ण मिड्ढा जीते

Bypoll: Result day of Haryanas jind and rajasthans ramgarh seat, live updates
जींद उपचुनाव: कांग्रेस के सुरजेवाला 3rd नंबर पर, BJP के कृष्ण मिड्ढा जीते
जींद उपचुनाव: कांग्रेस के सुरजेवाला 3rd नंबर पर, BJP के कृष्ण मिड्ढा जीते
हाईलाइट
  • राजस्थान में 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
  • सुबह 8 बजे से शरू हो चुकी है मतगणना
  • हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस और इनेलों के बीच मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की जींद और राजस्थान की रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जींद में भाजपा के कृष्णा मिड्ढा ने करीब 13 हजार मतों से जीत हासिल की है तो वहीं रामगढ़ में कांग्रेस की उम्मीदवार साफिया जुबैर ने 12 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। इन दोनों सीटों पर 28 जनवरी (सोमवार) को उपचुनाव हुआ था। मतगणना के लिए हर टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक काउंटिंग सुपरवाईजर और एक सहायक काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई थी। राजस्थान में जीत के बाद कांग्रेस की राजस्थान में 100 सीटें हो गई हैं।

हरियाणा की जींद सीट पर काफी हाई प्रोफाइल है, कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। जींद में 75.77 प्रतिशत तो राजस्थान की रामगढ़ सीट पर 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के अलावा जींद सीट पर इनेलो और जजपा (जननायक जनता पार्टी) भी मैदान में थी। इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) से अलग हुए एक धड़े ने जजपा बनाई है।

हरियाणा की जींद सीट पर कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं। यहां कांग्रेस से रणदीप सिंह सुरजेवाला, भाजपा से डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, इनेलो से उम्मेद सिंह और सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में थे। जींद विधानसभा में कुल 1,71,113 मतदाता मैदान में थे, जिनमें 80 हजार महिलाएं थीं। यहां 158 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद ये सीट खाली थी।

राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच था। बीजेपी से सुखवंत सिंह, कांग्रेस ससे साफिया जुबेर खान तो बसपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह मैदान में उतरे थे। बसपा विधायक लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद रामगढ़ सीट खाली हो गई थी। सीट पर 2.35 लाख मतदाता थी, जिनमें 1.10 लाख महिलाएं थीं। चुनाव के लिए यहां पर 278 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

 

LIVE UPDATES

03.25 PM : जींद उपचुनाव में भाजपा के कृष्णा मिड्ढा करीब 13 हजार वोट से जीते।

 

02.30 PM : हरियाणा की जींद पर ग्यारहवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा करीब 5 हजार वोट से आगे।

 

02.00 PM : हरियाणा की जींद सीट में मतगणना केंद्र के बाद हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।

 

 

01.10 PM : हरियाणा के जींद में भाजपा 9 हजार वोट से आगे, सुरजेवाला तीसरे नंबर पर।

 

11.30 AM : राजस्थान के रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबैर करीब 12 हजार वोट से चुनाव जीत गई हैं।

 

11.30 AM : हरियाणा के जींद में पांचवे राउंड के खत्म होने तक भाजपा 21052 वोट से आगे।

 

10.25 AM : हरियाणा के जींद में जेजेपी 7892 वोट से आगे, गणना का दूसरा राउंड खत्म।

 

10.15 AM :  राजस्थान के रामगढ़ में 9320 वोट के मार्जिन से कांग्रेस आगे।

 

9.45 AM : हरियाणा के जींद में जेजेपी 3639 वोट के साथ आगे चल रही है।

 

9.30 AM : राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 9773 के साथ आगे।

 

Created On :   31 Jan 2019 3:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story