MP: पहली बार जबलपुर में कमलनाथ कैबिनेट की बैठक, महाकौशल पर फोकस

Cabinet meeting of madhya pradesh Kamal Nath government in jabalpur
MP: पहली बार जबलपुर में कमलनाथ कैबिनेट की बैठक, महाकौशल पर फोकस
MP: पहली बार जबलपुर में कमलनाथ कैबिनेट की बैठक, महाकौशल पर फोकस
हाईलाइट
  • 16 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे होगी बैठक
  • कांग्रेस सरकार में पहली बार भोपाल से बाहर बैठक
  • महाकौशल को साधने की तैयारी में कमलनाथ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अपने कैबिनेट की अगली बैठक जबलपुर में करने जा रही है। जबलपुर के शक्ति भवन (एमपीईबी) में 16 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे बैठक रखी गई है। इस बैठक को महाकौशल क्षेत्र साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा क्षेत्र भी महाकौशल के अंतर्गत ही आता है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कैबिनेट की बैठक राजधानी भोपाल में न कर किसी दूसरे शहर में की जा रही है। इससे पहले भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राजधानी के बाहर कैबिनेट की बैठक करते रहे हैं, तब सतपुड़ा में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी और खंडवा जिले के हनुवंतिया टापू पर कैबिनेट बैठक चर्चित रही थी।

 

 

 

 

 

Created On :   8 Feb 2019 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story