महा मेट्रो की कामयाबी पर काटा केट, फेसबुक पर मिले 5 लाख लाइक्स

Cake cutting ceremony in success of maha metro 5 lakh likes on fb
महा मेट्रो की कामयाबी पर काटा केट, फेसबुक पर मिले 5 लाख लाइक्स
महा मेट्रो की कामयाबी पर काटा केट, फेसबुक पर मिले 5 लाख लाइक्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर महामेट्रो का काम शुरू होने के 4 वर्ष पहले से शुरू फेसबुक पेज पर अभी तक 5 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। इस खुशी में व्यवस्थापकीय  संचालक डॉ. बृजेश दीक्षित और टीम ने केक काटकर खुशी व्यक्त की है। मेट्रो के सफर का आनंद यात्री अभी खापरी से बर्डी तक ले रहे हैं। जल्द ही हिंगना मार्ग पर भी मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। मेट्रो का काम शुरू होने के बाद से ही किसी भी नागरिक को अगर कोई शंका-समस्या है तो फेसबुक पर अपनी समस्या लिखकर पोस्ट करता है, जिसका तुरंत समाधानकारक उत्तर दिया जाता है। इससे मेट्रो फेसबुक की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती गई। 

नागरिकाें के लिए फेसबुक लाइव भी

डॉ. दीक्षित द्वारा फेसबुक लाइव में अनेक वीडियो नागरिकों तक पहुंचाए गए हैं। साथ ही मेट्रो के कोच में गणपति उत्सव भी मनाया गया। इस उत्सव को नागरिकों ने आनंद के साथ मनाया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा चुका है। मेट्रो को मिले 5 लाख लाइक्स पर डॉ. दीक्षित और टीम ने केक काटकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर संचालक (वित्त) एस. शिवमाथन,  संचालक (रोलिंग स्टॉक) सुनील माथुर, (महाव्यवस्थापक प्रशासन) अनिल कोकाटे आदि उपस्थित थे। 

  • 12 जनवरी 2015 नागपुर मेट्रो रेल प्रकल्प का फेसबुक शुरू किया गया। 
  • 7 सितम्बर 2015 तक 1 लाख लाइक्स मिले।
  • 11 जुलाई 2016 तक 2 लाख लाइक्स।
  • 4 मई 2017 तक 3 लाख लाइक्स।
  • 18 दिसंबर 2017 तक 4 लाख लाइक्स।
  • 10 अप्रैल 2018 तक फेसबुक पर मिले लाइक्स ने कोच्चि मेट्रो प्रकल्प को भी पीछे छोड़ दिया। 
  • 4 जुलाई 2019 को अन्य मेट्रो के फेसबुक की तुलना में पहला स्थान पाकर 5 लाख लाइक्स मिले हैं। 
  • फेसबुक पेज पर हर रोज मेट्रो संबंधित जानकारी प्रसारित की जाती है। 
  • हर महीने 15 लाख से अधिक लोगों को मेट्रो रेल प्रकल्प की जानकारी पेज बुक के माध्यम से दी जाती है। 
  • फोटोग्राफी, स्लोगन स्पर्धा, ऑनलाइन पोल आदि जानकारी दी जाती है।
  • जनता के लिए मेट्रो द्वारा रोज प्रकल्प की जानकारी वीडियो के माध्यम से भी प्रसारित की जाती है। 
  • जनता की किसी भी शंका-समस्या का उत्तर दिया जाता है। 

 

 

Created On :   5 July 2019 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story