Fake News: चीन की कार दुघर्टना अंबोली घाट बताकर शेयर

Car accident video amboli ghat maharashtra fake news fact check
Fake News: चीन की कार दुघर्टना अंबोली घाट बताकर शेयर
Fake News: चीन की कार दुघर्टना अंबोली घाट बताकर शेयर

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बड़ा सा पत्थर कार के ऊपर गिरता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह महाराष्ट्र के अंबोली घाट का है।
 

 
क्या है सच ?
दरअसल, यह वीडियो अंबोली घाट का नहीं है। भास्कर हिंदी टीम ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो हमें CGTN न्यूज चैनल का यूट्यूब पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 16 अक्टूबर 2018 का है।  वीडियो में दिए कैप्शन के मुताबिक यह घटना चीन के राष्ट्रीय मार्ग पर हुई थी। 

 

वहीं Daily mail ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था। Daily mail के खबर में भी कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि यह वीडियो अंबोली घाट का है। भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। 

Created On :   29 July 2019 1:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story