सावधान किसान : 21-22 सितंबर को विदर्भ-मराठवाड़ा में हो सकती है जोरदार बारिश

Careful farmer: Heavy rain in Vidharbha-Marathwada on September 21-22
सावधान किसान : 21-22 सितंबर को विदर्भ-मराठवाड़ा में हो सकती है जोरदार बारिश
सावधान किसान : 21-22 सितंबर को विदर्भ-मराठवाड़ा में हो सकती है जोरदार बारिश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदर्भ, मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य- महाराष्ट्र के कई इलाकों में 21 और 22 सितंबर को दमदार बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों ने बारिश होने का अंदाजा व्यक्त किया है। गडचिरोली, चंद्रपुर, यवतमाल, गोंदिया, भंडारा, हिंगोली, परभणी और जालना जिले के आसपास इलाकों में मध्यम से जोरदार बारिश होने की संभावना है।

शेष विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य-महाराष्ट्र और खानदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण मध्य-महाराष्ट्र और दक्षिण मराठवाड़ा में कम बरसात की संभावना रहेगी। इस दौरान मुंबई और कोंकण के इलाकों में वर्षा हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। राज्य सरकार के अनुसार बंगाल उपसागर में कम दाब का पट्टा तैयार होने के कारण 21 सिंतबर को इसके राज्य में पहुंचने के संकेत हैं।

बारिश के कारण नदी और नालों में बाढ़ आने जैसे स्थिति पैदा हो सकती है। इससे कई गांवों का संपर्क टूट सकता है। नदी और नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। बारिश के कारण राज्य का तापमान कम होगा लेकिन अगले सप्ताह से तापमान में फिर वृद्धि होगी और गर्मी महसूस होगी। 

सरकार के कृषि विभाग ने किसानों से मौसम के अनुसार खेती से जुड़े कामों का नियोजन करने को कहा है। अपील कि गई है कि किसान खेतों से काटी जाने वाली फसलों को सुरक्षित जगहों पर रखे। 

 

Created On :   20 Sep 2018 2:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story