शादी के सपने दिखाकर सेक्सुअल हैरसमेंट, मामला पुलिस के पास पहुंचा

Case filed against the man who rape a girl in guise of marriage
शादी के सपने दिखाकर सेक्सुअल हैरसमेंट, मामला पुलिस के पास पहुंचा
शादी के सपने दिखाकर सेक्सुअल हैरसमेंट, मामला पुलिस के पास पहुंचा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का सब्जबाग दिखाकर सेक्सुअल हैरसमेंट का मामला सामने आया है। प्रापर्टी डीलर के खिलाफ वाड़ी थाने में  दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। संबंधित थाने के एक अधिकारी ने मामले को दबाने की हर संभव कोशिश की। पुलिस आयुक्त द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद मामला दर्ज हुआ है। 
 
जानकारी के अनुसार पीड़ित 32 वर्षीय महिला तलाकशुदा दो बच्चों की मां है। वर्षों पहले आरोपी प्रापर्टी डीलर विनोद राधेश्याम तिवारी पानी पीने के बहाने से पीड़िता के घर में घुस आया था। उस वक्त महिला का पति घर में नहीं था। मौका देखकर विनोद ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देकर यौन शोषण करने लगा। भनक पीड़िता के पति को लगी तो उसने तलाक ले लिया। इस बीच विनोद ने पीड़िता से शादी का वादा किया और तीन वर्ष तक शोषण करता रहा, जिससे महिला गर्भवती हो गई।  इसके बाद विनोद ने शादी करने से इनकार कर दिया। तब मामला थाने पहुंचा। थाने के एक अधिकारी ने मामले का दबाने की हर संभव कोशिश की। तब पीड़िता ने पुलिस आयुक्त समेत सभी अधिकारियों ने गुहार लगाई। जिससे प्रकरण दर्ज किया गया है।

कालेज छात्रा से उसके प्रेमी ने किया दुष्कर्म
इसी तरह अजनी थानांतर्गत विधि छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। घटना को छात्रा के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर अंजाम दिया। आरोपी प्रेमी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 20 वर्षीय युवती विधि महाविद्यालय की छात्रा है। आरोपी उसका प्रेमी श्रमजीवी नगर निवासी अनिकेत चंद्रशेखर तिरपुड़े (20) है। अनिकेत भी इसी महाविद्यालय का छात्र है। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच में प्रेम संबंध थे। इसी दौरान शादी का झांसा देकर उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इन संबंधों के चलते छात्रा ने अनिकेत पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो अनिकेत ने शादी से इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

 

Created On :   28 Dec 2018 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story