पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने डेढ़ साल की बच्ची को बिल्डिंग से फेंका

Case  registered against neighbors, child thrown from building
पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने डेढ़ साल की बच्ची को बिल्डिंग से फेंका
पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी ने डेढ़ साल की बच्ची को बिल्डिंग से फेंका

डिजिटल डेस्क, पुणे। पानी को लेकर हुए विवाद के चलते डेढ़ साल की बच्ची को दूसरी मंजिल से फेंक दिया गया। मामला हड़पसर की म्हाड़ा बस्ती का है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि रमेश कुंडलिक लोंढे, उम्र 45 साल और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दोनाें के खिलाफ सुधीर कांबले ने शिकायत दर्ज कराई थी।

दरअसल 28 अगस्त को म्हाड़ा बस्ती में सुबह करीब 11 बजे सुधीर की डेढ़ साल की बच्ची सुरवी इमारत के बाहर घायल अवस्था में पड़ी मिली थीं। उसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहीं उसका इलाज चल रहा है। आस पास के नागरिकों का कहना था कि बच्ची खेतले खेलते इमारत की दूसरी मंजिल से गिर गईं हाेगी। लेकिन सुधीर को पहले से ही संदेह था कि बच्ची दूसरी मंजिल तक अकेली जा ही नहीं सकतीं, तो वह खेलते खेलते कैसे गिर गईं होगी?

पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद
सुधीर का पड़ोसी लोंढे और अन्य एक महिला के साथ सार्वजनिक नल पर पानी भरने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। 28 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे झगड़ा हुआ और 11 बजे सुरवी घायल अवस्था मिली। पुलिस ने बारीकी से जांच की। तब जाकर बात सामने आई कि बच्ची जब अपने घर के सामने खेल रही थीं। तब लोंढे और महिला ने उसे बुलाया और दूसरी मंजिल पर ले गए। जहां से मासूम को नीचे फेंक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आकोरियों पर शिकंजा कसा है।

Created On :   11 Sep 2018 1:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story