लेटर से खुली पोल:सीबीआई ने कहा था- माल्या को गिरफ्तार मत करना, चुपचाप बता देना

CBI had said to Mumbai police, Do not arrest Mallya, tell us quietly
लेटर से खुली पोल:सीबीआई ने कहा था- माल्या को गिरफ्तार मत करना, चुपचाप बता देना
लेटर से खुली पोल:सीबीआई ने कहा था- माल्या को गिरफ्तार मत करना, चुपचाप बता देना
हाईलाइट
  • अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर में दावा
  • सीबीआई ने गिरफ्तारी से किया था इनकार
  • पहला लुक आउट नोटिस 16 अक्टूबर 2015 को जारी किया गया था
  • ये खुलासा मुंबई पुलिस को सीबीआई द्वारा लिखे गए एक पत्र से हुआ है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीबीआई ने कहा था कि विजय माल्या को गिरफ्तार न किया जाए, बल्कि हमें चुपचाप उसके बारे में बता दिया जाए। ये खुलासा मुंबई पुलिस को सीबीआई द्वारा लिखे गए एक पत्र से हुआ है। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2015 को पहला लुक आउट नोटिस जारी किया था, जिसमें भारत छोड़ने से रोकने संबंधि कॉलम को भर दिया गया। इसके बाद 24 नवंबर 2015 को दूसरा लुक आउट नोटिस जारी किया गया। उस समय माल्या ने देर रात दिल्ली में लैंडिंग की थी। इसमें एक कवर लेटर भी था, जो मुंबई पुलिस को भेजा गया था।

दूसरे लुक आउट नोटिस में विषय (माल्या) के आने जाने के बारे में सूचित करें वाले बॉक्स को भरा गया था। इसका मतलब साफ है कि गिरफ्तारी के लिए मना किया गया था। इसके ठीक 4 महीने बाद 2 मार्च 2016 को माल्या ने भारत छोड़ दिया। अब माल्या को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित करने की कार्रवाई चल रही है।

Created On :   18 Sep 2018 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story