कम बजट में देश की इन जगहों पर करें नए साल का स्वागत

Celebrate New Year at these destination in a very low budget.
कम बजट में देश की इन जगहों पर करें नए साल का स्वागत
कम बजट में देश की इन जगहों पर करें नए साल का स्वागत

डिजिटल डेस्क। अगर आप क्रिसमस पर कहीं घूमने नहीं जा पाए हैं तो नए साल का स्वागत आप घर से दूर ही करें। क्योंकि साल में एक बार फैमिली के साथ जरूर जाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप मोटी रकम खर्च कर के ही आप ट्रिप पर जाएं। आपका बजट थोड़ा कम है सिर्फ इसलिए अपना मन मार रहे हैं तो ये ख्याल अपने दिमाग से निकाल दें। क्योंकि हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जो कम बजट आपका एक बेहतरीन टूर बना सकती हैं। इन जगहों पर आप केवल 5 हजार रूपय में घूम सकते हैं। हालांकि इसमें आने जाने का किराया शामिल नहीं किया गया है। हम आपको बता रहे हैं उन ट्रेवल डेस्टिनेशंस के बारे में जो आपके बजट को बिना बिगाड़े आपके न्यू ईयर मजा का और बढ़ा देगा। 

                                 

मसूरी, उत्तराखंड 

उत्तराखंड का यह खूबसूरत पहाड़ी शहर मशहूर लेखक रस्कीन बॉन्ड का होमटाउन है। चारों तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से घिरा ये शहर बेहद खूबसूरत है। साथ ही अगर आप केक के शौकीन हैं तो यहां मौजूद छोटे-छोटे कैफेज से आ रही केक और वैफल्स की खुशबू आपको दीवाना बना देगी। यात्रा का खर्च 3 से 4 हजार रुपये प्रति व्यक्ति, दिल्ली से दूरी 295 किलोमीटर।

                                  

लैंसडाउन, उत्तराखंड

पहली बात तो ये कि लैंसडाउन,दिल्ली एनसीआर से सिर्फ 251 किलोमीटर दूर है। इसलिए आप सिर्फ 6 घंटे की ड्राइव में इस जगह पहुंच सकते हैं। आमतौर पर आपको ट्रेवल डेस्टिनेशंस पर भीड़भाड़ से सामना करना पड़ता है, लेकिन लैंसडाउन,इस मामले में भी सुकून भरा साबित होता है। इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं तो यहां भीड़ तो कम है ही इसी के चलते ये सस्ता भी है। ये समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर है और करीब 5000 खर्च कर आप यहां पर वीकेंड आराम से बिता सकते हैं। यहां घूमने वाली जगहों में वॉर मेमोरियल, टिप-इन-टॉप प्वाइंट, भुल्ला तल लेक और कालागढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्रमुख हैं।

                                  

कसोल, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बसा कसोल एक छोटा सा, लेकिन बेहद खूबसूरत कस्बा है। यहां आप पार्वती वैली घूम सकते हैं। कसोल को मिनी इजरायल के नाम से भी जाना जाता है। यहां घूमना इतना सस्ता है कि सामान्य होटल आपको सिर्फ 150 रुपए प्रतिदिन के किराए पर मिल सकता है। कसोल में आप पहाड़ों पर ट्रैकिंग कर सकते हैं या तोश घाटी में शाम के वक्त होने वाली पार्टी को एन्जॉय कर सकते हैं। इसके आलावा खीरगंगा के गर्म पानी के झरने और पांडवों के मंदिर को भी घूम सकते हैं।

                                   

शिमला, हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल प्रदेश की राजधानी और देश में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान शिमला की दिल्ली से दूरी 342.8 किमी है। इसलिए आप आसानी से दिल्ली से शिमला 8 घंटे में पहुंच सकते हैं। शिमला में आपको 500 रुपए में अच्छा रूम आसानी से मिल जाएगा। इसके खान-पान भी कम दाम पर आसानी से उपलब्ध हो जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां स्नोफॉल का भी मजा ले सकते हैं। यहां घूमने के लिए इन जगहों जाखू पहाड़ी, कुफरी, चाडविक झरना, समर हिल, फागू, प्रासपेक्ट हिल और माल रोड पर जा सकते हैं। 

                                        

मैकलोएडगंज,हिमाचल प्रदेश 

हिमाचल में मौजूद मैकलोएडगंज भी आपके लिए एक अच्छा और सस्ता टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है. मैकलोएडगंज अपनी खूबसूरत वादियों, मॉनेस्ट्रीज और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां के कई होटलों में एक रात का किराया महज 300 रुपए है। यहां घूमने के लिए भाग्शू फॉल्स, शिवा कैफे, त्रिउंड ट्रैकिंग और नाइट कैंपिंग सिर्फ 500 रुपए में उपलब्ध है।

                                         

उदयपुर, राजस्थान

इतिहास में मेवाड़ के नाम से मशहूर उदयपुर अपनी सुन्दरता के लिए देश में बहुत प्रसिद्ध है। दिल्ली एनसीआर से उदयपुर की दूरी 663 है। दिल्ली से उदयपुर के लिए कई ट्रेनें है। जिससे आसानी से 7 से 8 घंटे में पहुंचा जा सकता है। नए साल के दौरान यहां पर कई जगहों पर रंगारग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कुछ जगहों पर इंट्री फ्री होती है। झीलों के इस शहर में आपको कम पैसों आसानी से कमरे मिल जाएंगे। यहां घूमने के लिए सिटी पैलेस कॉम्पलेक्स, सिटी पैलेस संग्रहालय, उदयपुर, कांच गैलेरी, उदयपुर, विंटेज कार, उदयपुर, उदयपुर की सात बहनें, हल्दी घाटी, राजसमंद झील जगहें है। 

                                        

नैनीताल, उत्तराखंड 

नैनीताल एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां वीकेंड्स के मौके पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। यह बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां दिल्ली से बेहद आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस शहर का नाम नैनीताल पड़ा ही इसलिए है क्योंकि यहां ढेर सारे झील और झरने हैं। दोस्तों के साथ मिलकर गेट टुगेदर करने के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यात्रा का खर्च 2 से 4 हजार रुपये प्रति व्यक्ति, दिल्ली से दूरी 300 किलोमीटर।

                                         

नीमराना, राजस्थान 

राजस्थान के अलवर जिले में स्थित नीमराना एक ऐतिहासिक शहर है जो अपने किलों और महलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। दिल्ली से यहां पहुंचने में 3 से 4 घंटे लगते हैं और यह दोस्तों के साथ जाकर नया साल बनाने के लिए बेहतरीन जगह है। पार्टी करने वाले लोग चाहें तो यहां लग्जरी रूम बुक कर सेलिब्रेशन को और बेहतर बना सकते हैं। यात्रा का खर्च 1500 से 2500 रुपये प्रति व्यक्ति, दिल्ली से दूरी 125 किलोमीटर।

 

Created On :   31 Dec 2017 5:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story