- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उपराजधानी में उत्सव : उत्साह के साथ...
उपराजधानी में उत्सव : उत्साह के साथ मना बैसाखी पर्व और बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिवस
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में बैसाखी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। इस मौके पर कस्तूरचंद पार्क में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है, जहां काफी संख्या में सिख श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर अरदास कर रहे हैं। बैसाखी मनाने के पीछे धार्मिक महत्तव हैं। इस दिन सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, जिसके बाद पांच प्यारों को पंथ में सर्वोच्च स्थान दिया गया था।
इन राज्यों में अलग है नाम
असम में बीहू, तो बंगाल में पोइला बैशाख के तौर पर इस दिन को मनाया जाता है। तमिलनाडू में पुथांडू, केरल में पूरन विशु और बिहार और नेपाल में सत्तू संक्रांति के रूप में भी आज का दिन खास है।
आज के ही दिन बाबा साहब आंबेडकर का जन्म हुआ था। इस मौके पर शिवसेना भारतीय विद्यार्थी सेना की ओर से डॉ आंबेडकर का अभिवादन किया गया। आरिफ काज़ी, निशा मुंडे, सागर बाततुलवार, नीलकंठ कंचेवार, किशोर उपआसे, मीना अडकने, स्वाति मुंडे ने बाबा साहब को याद किया। भीमराव रामजी आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था, वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियां प्राप्त कीं थी। 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आम्बेडकर जयंती एक त्यौहार के रूप में भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है।
Created On :   14 April 2019 1:48 PM GMT