एक एजेंडे पर काम कर रहा सेंसर बोर्ड : रत्ना पाठक

Censor board is working on an agenda: Ratna Pathak
एक एजेंडे पर काम कर रहा सेंसर बोर्ड : रत्ना पाठक
एक एजेंडे पर काम कर रहा सेंसर बोर्ड : रत्ना पाठक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' में अहम किरदार निभा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने सेंसर बोर्ड पर एक एजेंडे के तहत काम करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को एक इंटरव्यू में रत्ना ने कहा, 'सेंसर बोर्ड के माध्यम से एक एजेंडा फैलाया जा रहा है, जो बेहद डरावना है। मैं इस एजेंडे के खिलाफ लड़ना चाहती हूं।' 

'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' दिसंबर 2016 से सेंसर बोर्ड के पास है और अब जाकर वो पास हुई है। इस फिल्म को पास करने में देरी होने पर पहले भी कई तरह के विवाद सामने आ चुके है। सेंसर बोर्ड द्वारा इतने लम्बे समय तक फिल्म को लटकाए जाने के सवालों पर रत्ना पाठक ने खुलकर बातें की। उन्होंने कहा-

  • इस देश में एक एजेंडा फैलाया जा रहा है, जो लोगों के बीच दूरी बढ़ा रहा है। अब वक्त आ गया है कि लोग उस एजेंडे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।
  • हमारे देश में अब महिलाओं को अल्पसंख्यक माना जा रहा है जो परेशान करने वाला है। उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। अब सिर्फ बहुसंख्यकों की ही सुनी जाती है। देश में आजकल जो हो रहा है वो अल्पसंख्यकों और महिलाओं को प्रभावित कर रहा है। यह बेहद डरावना है।
  • उनसे जब पूछा गया कि क्या सेंसर बोर्ड हमेशा से इतना सख्त था, जितना आज है। तो उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि वो क्या कांट-छांट करते थे, उसमें हमेशा मूर्खता दिखती थी। लेकिन पहले ऐसा कोई एजेंडा नहीं था। अब ऐसा लगता है कि कोई एजेंडा है। मैं इसके खिलाफ लड़ना चाहती हूं।

गौरतलब है कि लिपस्टिक अंडर माय बुर्का 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले ये नवंबर 2016 से लेकर अब तक लगभग 10 अवॉर्ड जीत चुकी है। इस फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कोंकणा सेन सर्मा, रत्ना पाठक शाह, अहाना कुमार और सुशांत सिंह अहम किरदारों में है।

Created On :   6 July 2017 11:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story