राज्य में हैं 2 लाख 24 हजार दिव्यांग मतदाता, मतदान होगा सुलभ

Central election commission provided app to handicap for voting
राज्य में हैं 2 लाख 24 हजार दिव्यांग मतदाता, मतदान होगा सुलभ
राज्य में हैं 2 लाख 24 हजार दिव्यांग मतदाता, मतदान होगा सुलभ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान सुलभ होगा। दिव्यांगों को मतदान के लिए विभिन्न सुविधाएं देने के साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से उनके लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) नामक मोबाइल एप उपलब्ध करवाया है। चुनाव आयोग ने इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए ‘सुलभ चुनाव" टैगलाइन दी है। राज्य में इस बार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2 लाख 24 हजार 162 है। इसमें अंधत्व या कम दिखने वाले 37हजार 324, मूकबधिर 24 हजार 77, शारीरिक विकलांग 1 लाख 8 हजार 22 तथा अन्य अक्षम 54 हजार 39 दिव्यांग मतदाता हैं।

दिव्यांगों को मतदान की ओर आकर्षित करने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने खास प्रयास किए हैं। दिव्यांगों के लिए काम करनेवाली स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विकलांग कल्याण आयुक्तालय ने भी इस कार्य में मदद की। उनके सहयोग से इस बार दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया था। चुनाव आयोग की तरफ से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विकलांगों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए चुनाव ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षित भी किया गया है।

दिव्यांगों को सुविधा देने के लिए जिला स्तर तथा राज्य स्तर पर संचालन समितियां स्थापित की गई हैं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों को बिना कतार के प्रवेश, संख्या अधिक होने पर दिव्यांगों के लिए स्वतंत्र कतार, रैम्प सुविधा, अधिक प्रकाश व्यवस्था, विल चेयर जाने के लिए बड़ा दरवाजा, दिव्यांगों के लिए स्वतंत्र पार्किंग आदि सुविधा होगी। इसके साथ ही मांग के अनुसार मतदान केंद्र तक निशुल्क यातायात व्यवस्था तथा वीलचेअर की सुविधा भी प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। 

मोबाइल एप से मिलेंगी सुविधाएं
दिव्यांगों का मतदाता पंजीयन, मतदान केंद्रों की खोज, व्हीलचेयर की मांग आदि सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पीडब्ल्यूडी (PWD) मोबाईल एप उपलब्ध करवाया गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप से दिव्यांग मतदाताओं को प्रशासन की ओर से व्हीलचेयर तथा मतदान केंद्र तक निशुल्क यातायात सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

Created On :   23 March 2019 3:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story