केन्द्र सरकार अच्छे नस्ल के विदेशी मत्स्य बीज उपलब्ध कराए, खोतकर ने की केन्द्र से मांग

Central Government should provid exotic fish seeds of good breed- Khotkar
केन्द्र सरकार अच्छे नस्ल के विदेशी मत्स्य बीज उपलब्ध कराए, खोतकर ने की केन्द्र से मांग
केन्द्र सरकार अच्छे नस्ल के विदेशी मत्स्य बीज उपलब्ध कराए, खोतकर ने की केन्द्र से मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री अर्जुन खोतकर ने शुक्रवार को केन्द्रीय डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर मांग की कि केन्द्र सरकार प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढावा देने के लिए अच्छे नस्ल के विदेशी मत्स्य बीज उपलब्ध कराए जाए। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 720 किमी समुद्री किनारा है जहां बड़े पैमाने पर मछली पकड़ने का व्यवसाय चलता है। मत्स्य की पैदावार बढाने के लिए विदेशी नस्ल के मत्स्य बीज उपलब्ध होने पर मछलियों के उत्पादन में और वृद्धि होगी। नतीजतन सरकार के राजस्व में भी बढोतरी होगी। लिहाजा इस मांग को जल्द पूरा करने का केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया गया। खोतकर ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसमें सकारात्मकता दिखाते हुए इस मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।

मिरकरवाडा फिशिंग पोर्ट को मिले प्रशासनिक मंजूरी

राज्यमंत्री खोतकर ने कहा कि रत्नागिरी जिले के मिरकरवाडा फिशिंग पोर्ट में कई सुविधाओं का अभाव है। 2016 में बारिश के कारण इसका नुकसान होने के कारण प्रशासनिक मंजूरी नही मिलने के कारण यहां निर्माण कार्य शुरु नही हो सका। खोतकर ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री को इससे अवगत कराया और अनुरोध किया कि जल्द से जल्द प्रशासनिक मंजूरी प्रदान करवाए।
 

Created On :   12 July 2019 5:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story