पुणे-मुंबई रेल मार्ग मेंटेनेंस वर्क: ये ट्रेनें 26 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी

Central Railway: Train services to be affected due to maintenance work in upcoming days
पुणे-मुंबई रेल मार्ग मेंटेनेंस वर्क: ये ट्रेनें 26 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी
पुणे-मुंबई रेल मार्ग मेंटेनेंस वर्क: ये ट्रेनें 26 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी
हाईलाइट
  • मध्य रेलवे ने बुधवार को कहा
  • मुंबई और पुणे के बीच ट्रेन सेवाएं आगामी दिनों में प्रभावित होंगी
  • जो मुंबई मंडल द्वारा की जाने वाली रखरखाव गतिविधियों से प्रभावित होगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई और पुणे के बीच ट्रेन सेवाएं आगामी कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी। मुंबई डिवीजन मेंटेनेंस का कार्य कर रहा है जिस कारण ये सेवाएं प्रभावित होंगी। मध्य रेलवे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

एक आधिकारिक प्रेस नोट में कहा गया है, "दक्षिण-पूर्व घाट में बोल्डरों के गिरने के चलते जून-मध्य से कई ट्रेनों की मोबिलिटी प्रभावित हो रही थी। इसमें सुधार के लिए, मुंबई डिवीजन इंफ्रास्ट्रक्चर के काम कर रहा है। इसके कारण निम्नलिखित ट्रेनों को कैंसिल, शॉर्ट टर्मिनेटेड या डायवर्ट किया जा रहा है। पांच ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। 10 ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेटेड और एक ट्रेन को इंफ्रास्ट्रक्चर के काम के चलते डायवर्ट किया जा रहा है।

ये सभी ट्रेन रहेंगी कैंसिल
ट्रेन नंबर 11008/11007 पुणे - मुंबई - पुणे डेक्कन एक्सप्रेस (26.7.2019 से 9.8.2019 तक)
ट्रेन नंबर 12126/12125 पुणे - मुंबई - पुणे प्रगति एक्सप्रेस (26.7.2019 से 9.8.2019 तक)
ट्रेन नंबर 11139 सीएसएमटी मुंबई - गडग एक्सप्रेस (26.7.2019 से 9.8.2019 तक)
ट्रेन नंबर 11140 गडग - CSMT मुंबई (27.7.2019 से 10.8.2019 तक)
ट्रेन नंबर 51318/51317 पुणे - पनवेल - पुणे (26.7.2019 से 9.8.2019 तक)

 

Created On :   24 July 2019 3:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story