सत्या नडेला ने दूसरी बार बेचा स्टॉक, 30 प्रतिशत शेयर की कीमत 241 करोड़

सत्या नडेला ने दूसरी बार बेचा स्टॉक, 30 प्रतिशत शेयर की कीमत 241 करोड़
सत्या नडेला ने दूसरी बार बेचा स्टॉक, 30 प्रतिशत शेयर की कीमत 241 करोड़
हाईलाइट
  • 3.5 करोड़ डॉलर भारतीय मुद्रा के मुताबिक 241 करोड़ की रकम मिली है।
  • 109.08 से 109.68 डॉलर की प्राइस रेंज के बीच 3 लाख 28 हजार शेयरों का किया सौदा ।
  • माइक्रो सॉ़फ्ट CEO सत्या नडेला ने चार साल में सबसे बड़ा स्टॉक सेल किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रो सॉ़फ्ट CEO सत्या नडेला ने चार साल में सबसे बड़ा स्टॉक सेल किया है। नडेला ने 30 प्रतिशत शेयर सेल किए हैं। उन्होंने 109.08 से 109.68 डॉलर की प्राइस रेंज के बीच 3 लाख 28 हजार शेयरों का सौदा किया। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, नडेला ने पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए शेयर बेचे हैं। वे कंपनी की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनकी शेयरहोल्डिंग अभी भी तय स्तर से काफी ऊपर है। 

नडेला को अपने शेयर बेचने पर 3.5 करोड़ डॉलर भारतीय मुद्रा के मुताबिक 241 करोड़ की रकम मिली है। 30 प्रतिशत शेयर बेचने के बाद भी नडेला के पास 778,596 सामान्य शेयर बचे हुए हैं। साल 2017 में 29 सितंबर तक उनके पास 22.8 लाख अंडरलाइंग शेयर भी थे। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ को अपनी बेसिक सैलरी का 15 गुना शेयरों के रूप में रखना पड़ता है। 2017 में नडेला की बेसिक सैलरी 14.5 लाख डॉलर थी। कुल भत्तों समेत उन्हें पिछले साल दो करोड़ डॉलर (138 करोड़ रुपए) मिले थे। नडेला ने 2014 में कंपनी के CEO का पद संभाला था। इसके बाद से उन्होंने दूसरी बार अपने शेयर बेचे हैं। 2016 में उन्होंने 83 लाख डॉलर में एक लाख 43 हजार शेयर सेल किए थे। उस वक्त माइक्रोसॉफ्ट का शेयर 58 डॉलर पर था। नडेला की लीडरशिप में शेयर की वैल्यू 4 साल में 3 गुना हो गई। शेयर ने पिछले एक साल में 53% रिटर्न दिया है। शुक्रवार को यह 0.61% गिरावट के साथ 109 डॉलर पर बंद हुआ।

Created On :   11 Aug 2018 10:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story