चैत्र नवरात्र 2018 : 9 देवियों को ऐसे लगाएं भोग, मिलेंगे विशिष्ट लाभ

Chaitra Navaratri 2018: 9 godess like to find such indulgence, get special benefits
चैत्र नवरात्र 2018 : 9 देवियों को ऐसे लगाएं भोग, मिलेंगे विशिष्ट लाभ
चैत्र नवरात्र 2018 : 9 देवियों को ऐसे लगाएं भोग, मिलेंगे विशिष्ट लाभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चैत्र नवरात्री पर्व का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा से मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए मां आदिशक्ति की विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्र 18 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। इस चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की तिथि एक ही दिन पड़ रही है, जिसके कारण इस बार नवरात्रि मात्र 8 दिन की ही होगी। नवरात्री के दौरान हर दिन देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विविध प्रकार से पूजा कर के माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया जा जाता है। जिस प्रकार नवरात्री के दौरान हर दिन अलग-अलग तरीकों से पूजा की जाती है, उसी प्रकार प्रत्येक दिन मां दुर्गा को विभिन्न प्रकार के भोग भी लगाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा को प्रत्येक तिथि पर विशिष्ट भोग लगाकर प्रसन्न किया जाता है।

नौ दिनों पर इस प्रकार लगाएं मां दुर्गा को विभिन्न भोग 

नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा : मां शैलपुत्री पूजन- घी का भोग लगाएं और करें उसका दान। ऐसा करने से मिलेगी कष्टों से मुक्ति और रोगी होंगे रोगमुक्त।

नवरात्रि दिन 2 द्वितीय : मां ब्रह्मचारिणी पूजन- मिश्री, चीनी और दूध से बनी मिठाई का लगाएं भोग। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति के साथ समाप्त होंगे पारिवारिक संकट। 

नवरात्रि दिन 3 तृतीय : मां चंद्रघंटा पूजन- दूध अर्पित करें और करें उसका दान। ऐसा करने से मिलेगी सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति।

नवरात्रि दिन 4 चतुर्थी : मां कुष्मांडा पूजन- शुद्ध घी और गुड़ से बने मालपुए का लगाएं भोग। ऐसा करने से मजबूत होगी बौद्धिक क्षमता और भ्रम होगा दूर।

नवरात्रि दिन 5 पंचमी : मां स्कंदमाता पूजन- केले का भोग लगाएं और करें उसका दान। ऐसा करने से होगा बुद्धि का विकास। 

नवरात्रि दिन 6 षष्ठी : मां कात्यायनी पूजन- लगाएं शहद का भोग। ऐसा करने से आएगी पारिवारिक जीवन में मिठास।

नवरात्रि दिन 7 सप्तमी : मां कालरात्रि पूजन- गुड़ से बनी वस्तुओं का लगाएं भोग और करें उसका दान। ऐसा करने से दूर होंगी आर्थिक समस्याएं।

नवरात्रि दिन 8 अष्टमी : मां महागौरी पूजन- नारियल से बनी मिठाई का लगें भोग और वितरित करें प्रसाद। ऐसा करने से दूर होगा धन का आभाव और बनेंगे नई संपत्ति खरीदने के योग।

नवरात्रि दिन 8, नवमी : मां सिद्धिदात्री पूजन- विभिन्न प्रकार के अन्नों का लगाएं भोग और करें गरीबों में दान। ऐसा करने से आसान होगी आनंद और वैभव की प्राप्ति।

Created On :   12 March 2018 3:50 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story