बिहार में बारिश की संभावना

Chance of rain in Bihar
बिहार में बारिश की संभावना
बिहार में बारिश की संभावना

पटना, 27 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में बारिश के आसार जताए हैं। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री, गया का 22.4 डिग्री और पूर्णिया का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने तथा मूसलाधार बारिश होने की भी संभावना है। इस क्रम में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Created On :   27 Sep 2019 5:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story