चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, BJP सांसद ने ही मांगा बराला का इस्तीफा,स्वामी भी दायर करेंगे PIL  

Chandigarh tampered case, BJP MP demanded Barodas resignation, Swamy to file PIL
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, BJP सांसद ने ही मांगा बराला का इस्तीफा,स्वामी भी दायर करेंगे PIL  
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला, BJP सांसद ने ही मांगा बराला का इस्तीफा,स्वामी भी दायर करेंगे PIL  

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है और अब सियासी गलियारों में यह बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष के बेटे विकास बराला को लेकर राज्य के पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला के खिलाफ पार्टी में बगावत के सुर लगने लगे हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने भी इस मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि चंडीगढ़ में आईएएस ऑफिसर की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में वो PIL दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस की रीढ़ की हड्डी नहीं है। उसको सर्जरी की आवश्यकता है, इसलिए मैं PIL फाइल करने जा रहा हूं। 

सांसद ने दी इस्तीफे की सलाह

वहीं हरियाणा से के कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि विकास बराला पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। किसी का पीछा करना, हाथ मारकर गाड़ी रोकना या अपहरण की कोशिश करना आपराधिक श्रेणी में आता है। इसको लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़की ने इस मामले में हिम्मत दिखाई है, वर्ना  90 फीसदी लड़कियां मामले को लेकर सामने ही नहीं आती हैं।

"बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ" पर यह कांड एक धब्बा

इस मामले के मीडया में तूल पकड़ते ही इस पर राजनितिक बयान बाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। खुद बीजेपी के ही नेता घटना को लेकर बराला के बेटे और उनका विरोध जता रहे हैं। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने  तो यहां तक कह दिया है कि ""विपक्ष के मुंह खोलने से पहले ही सुभाष बराला को इस्तीफा दे देना चाहिए। केंद्रीय मामले पर क्या फैसला करता है, ये मुझे नहीं पता लेकिन ये मेरी राय है कि उन्हें जल्द से जल्द इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर बराला पर निशाना साधते हुए कहा कि "जैसे संस्कार परिवार से मिले होंगे, वो वैसा ही काम कर रहा है। ""बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ"" पर ये एक प्रकार का धब्बा है।""

कांग्रेस ने भी किया हमला

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में अब कांग्रेस ने भी बीजेपी पर हमले किए। सोमवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार एक ऐसे व्यक्ति को बचा रही है। जिसने लड़की को किडनैप करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पहले डीएसपी ने कुछ और बयान दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने बयान को ही बदल दिया। सुरजेवाला बोले कि पुलिस केंद्र की अधीन आती है। केंद्र सरकार इस मामले पर परदा डालने की कोशिश कर रही है।

क्या है मामला 

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर एक लड़की से छेड़छाड़ और अपहरण करने के प्रयास के आरोप लगे हैं। घटना के वक्त विकास बराला के साथ उसका दोस्त आशीष कुमार भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक घटना के वक्त नशे में थे। ये घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित युवती देर रात करीब 12.35 बजे सेक्टर 9 से पंचकुला की तरफ जा रही थी। टाटा सफारी में मौजूद दो युवकों ने सेक्टर 26 के मार्केट एरिया से पीछा करना शुरू किया। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कई बार उसकी कार को रोकने की कोशिश की और दूसरे किसी रास्ते पर जाने को मजबूर किया। 

खुलकर सामने आईं वर्णिका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस लड़की के साथ यह घटना हुई वो एक आईएएस अफसर की बेटी हैं, उसका वर्णिका कुंडु हैं। वर्णिका ने रविवार को खुलकर सामने आई और इंसाफ के लिए बराला के बेटे के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है और वो उन्हें सजा दिलवा कर रहेंगी।  

Created On :   7 Aug 2017 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story