पूर्ण चंद्रग्रहणः 31 जनवरी के बाद 2028 में ही दिखेगा चांद का ऐसा नजारा

पूर्ण चंद्रग्रहणः 31 जनवरी के बाद 2028 में ही दिखेगा चांद का ऐसा नजारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक दुर्लभ खगोलीय घटना 31 जनवरी को घटने वाली है। एक अनोखा पूर्ण चंद्रग्रहण आसमान में दिखाई देगा। इसके बारेे में कहा जा रहा है कि ये घटना अनेक वर्षों में घटने वाली है। इस दिन चांद हल्का नारंगी व अन्य देशों में हल्का नीला दिखाई देगा। ये घटना अपने आप में ही अनोखी है। इस रात को चंद्रमा सामान्य दिनों से 14 प्रतिशत बड़ा नजर आएगा। यह 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार भी होगा। 

भारत में नारंगी और अन्य स्थानों पर नजर आएगा ब्लू 

इससे पहले 30 दिसंबर 1982 को ग्रहण के साथ चंद्रमा का रंग भी बदला था। भारत व अन्य स्थानों पर जहां चंद्रमा का रंग रस्टी आॅरेंज नजर आएगा वहीं अन्य देशों में यह हल्का ब्लू होगा। इस तरह भारत में नारंगी और अन्य स्थानों पर ब्लू मून का नजारा होगाा। 

नजर आएगा ज्यादा चमकीला

विद्वानों के अनुसार पूर्ण चंद्रग्रहण करीब 77 मिनट तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा का निचला हिस्सा ज्यादा चमकीला नजर आएगा। इसके बाद चंद्रमा का ऐसा नजारा 2028 और 2037 में नजर आएगा। 77 मिनट के इस अंतरात में चंद्र ग्रहण के साथ ही पूर्ण दो ऐसे नजारे देखने मिलेंगे, जिसे विशेषज्ञ बहुत बड़ा आश्चर्य मान रहे हैं। 

पूर्ण चंद्रग्रहण, प्रकृति की अनोखी कलाकारी
पूर्ण चंद्रग्रहण की यह घटना अपने आप में ही प्रकृति की अद्भुत कलाकारी बतायी जा रही है। कहा जा रहा है कि ऐसी घटना देखने के बाद इसे भुलापाना भी सालों तक संभव नही होगा। हालांकि इस दौरान ग्रहण से बचने के लिए पूरी सावधानी रखने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। खासकार बीमार बुजुर्ग अाैर गर्भवती महिलाआें के लिए ग्रहण काल में घर से बाहर निकलने की मनाही बतायी गयी है।

साल की प्रमुख खगोलिय घटनाएं

15 फरवरी        आंशिक सूर्यग्रहण
9 मई             ज्यूपिटर एट अपोजिशन 
27  जून          सेटर्न एट अपोजिशन
13 जुलाई        आंशिक सूर्य ग्रहण
11 अगस्त      आंशिक सूर्य ग्रहण

Created On :   16 Jan 2018 3:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story